फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard attacked bike rider

तेंदुए ने बाइक सवार पर किया हमला

Sun, 13 Feb 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked bike rider
Leopard attacked bike rider
भुता। भुता इलाके बरुआ हुसैनपुर गांव में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक पोल्ट्री फार्म के पास बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम चार घंटे बाद पहुंची। वन विभाग की टीम ने खेतों में कांबिंग की, लेकिन उसे तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले। टीम ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

भुता इलाके के गांव उदयपुर में रहने वाले रिंकू बाइक से कपड़ों की गांवों में फेरी करते हैं। रिंकू के मुताबिक शनिवार सुबह 9:30 बजे वह बरुआ हुसैनपुर गांव में फेरी करके नवादा की ओर जा रहे थे। बरुआ हुसैनपुर के दीपक के पोल्ट्री फार्म के पास दो शावकों के साथ तेंदुआ सड़क पार करते समय अचानक उन पर हमलावर हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे शकील अहमद, ताराचंद, गुड्डू, प्रेमचंद आदि लोग पहुंच गए। इस पर तेंदुआ शावकों के साथ गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग की सूचना दी। सूचना के चार घंटे बाद वन विभाग के विजय प्रकाश और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में बरेली से वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने पगचिह्न के फोटो लेकर अधिकारियों को भेजे है। हालांकि टीम का प्रथम दृष्टया कहना था कि निशान तेंदुआ के पैरों के नहीं लग रहे हैं। बाद में रेंजर फरीदपुर मुकेश कांडपाल भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खेतों में जाकर कांबिंग की, लेकिन कहीं स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले। वन विभाग टीम ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि अकेले खेतों की तरफ न जाएं। खेतों पर जाएं तो झुंड में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed