फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prices of pulses chili spices increased in Bareilly

महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद: बरेली में दाल से लेकर मिर्च-मसालों के दाम बढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा

Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
सार

श्यामगंज दाल मंडी के कारोबारी मनोज मूलचंदानी ने बताया कि माह भर पहले दालों की कीमत 80-100 से 110-120 रुपये जा पहुंची थी। अब यह 140-150 रुपये में बिक रही है।

विज्ञापन
Prices of pulses chili spices increased in Bareilly
किराना की दुकान से राशन का सामान खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसोई में एक बार फिर महंगाई का तड़का लगा है। बरेली में 15 दिनों में दाल से लेकर मिर्च-मसाले तक, सभी के भाव 30-60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। बजट ने बिगड़े, इसके लिए लोग इन चीजों की कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्यामगंज दाल मंडी के कारोबारी मनोज मूलचंदानी ने बताया कि माह भर पहले दालों की कीमत 80-100 से 110-120 रुपये जा पहुंची थी। अब यह 140-150 रुपये में बिक रही है। बढ़ी कीमतों से अनजान जो खरीदार 5-10 किलो दाल खरीदने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं, वे 2-4 किलो ही लेकर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर चौथी बीवी की निर्मम हत्या, शौहर और ससुरालवाले फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जीरा और आजवाइन की पैदावार सर्वाधिक गुजरात और राजस्थान में होती है। यहीं से ये पूरे देश में भेजी जाती हैं। सौंफ की भी आपूर्ति बारिश से प्रभावित होने की बात कही है। साथ ही, उपज प्रभावित होने का भी जिक्र किया। बताया कि 20-25 दिन में ही कीमतें 30 से 60 फीसदी तक बढ़ गई हैं।

इस तरह बढ़े दाम

जीरा 500 से बढ़कर 700 रुपये प्रतिकिलो जा पहुंचा है। आजवाइन 160 से 220 रुपये, सौंफ 250 से 400, लौंग 950 से 1,100, सफेद चना 110 से 145, मिर्च 280 से 350, सफेद चना 80 से 110 रुपये प्रतिकिलो तक जा पहुंचा है। मूंग, उड़द, देसी चना, सोयाबीन, काली मिर्च, बड़ी इलायची, साबुत धनिया, हल्दी, पिसी मिर्च आदि के दाम सामान्य हैं।

ग्राहकों से हो रही नोकझोंक, दुकानदार परेशान

बरेली मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक जफर बेग के मुताबिक पिछले दिनों सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़े थे। अब खाद्य पदार्थों की महंगाई से थाली में पकवान कम हो रहे हैं। कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। कीमतों से अनजान लोग पर्चे पर लिखे सामान खरीद ले रहे हैं पर रुपये देने के दौरान कीमत पता चलने पर भिड़ने लगते हैं। फिर सामान कम कराते हैं। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों ही परेशान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed