{"_id":"6a8a066d3611b66db80daf22","slug":"lekhpals-protested-against-the-anti-corruption-action-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106566-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भ्रष्टाचार निवारण कार्रवाई का लेखपालों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भ्रष्टाचार निवारण कार्रवाई का लेखपालों ने किया विरोध
Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी/आंवला। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस टीम की ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया है। संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि पर्याप्त जांच के बिना कार्रवाई से लेखपाल भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर फंसाना अस्वीकार्य है। कहा, लेखपाल ही शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं। ज्ञापन में 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना का उल्लेख है। संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस विभाग के लिए स्पष्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी करने की मांग भी है। ज्ञापन भेजने वालों में तहसील अध्यक्ष हिमांशु गौड़, तहसील मंत्री अंकित सक्सेना, जिला मंत्री संदेश कुमार आदि शामिल रहे।
आंवला तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने कार्य विरत रहकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष अखिलेश भदौरिया ने बताया कि यह विरोध 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष राज के साथ हुई घटना के विरोध में था। उन्होंने तहसीलदार अतुल सेन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया लेखपाल शासन और जनता के बीच कड़ी हैं। भूमि विवाद या नियमविरुद्ध काम से इन्कार पर फर्जी शिकायतें हो सकती हैं। संघ ने भ्रष्टाचार का समर्थन का न करने और दोषी पर कार्रवाई की बात कही। पर झूठी शिकायत या षड्यंत्र से निर्दोष को फंसाना अस्वीकार्य बताया। लेखपालों ने अयोध्या के सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एसआईटी या निष्पक्ष जांच की मांग की। राहुल शर्मा, तेजपाल गंगवार, समोध पाल सिंह, तारिक आदि मौजूद रहे। संवाद