फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal suspended for failure to resolve complaints satisfactorily and for indiscipline.

Bareilly News: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने और अनुशासनहीनता पर लेखपाल निलंबित

Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for failure to resolve complaints satisfactorily and for indiscipline.
मीरगंज। पुनर्जीवित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने और अनुशासनहीनता पर लेखपाल उमाशंकर राना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वह खमरिया सानी क्षेत्र में कार्यरत थे। एसडीएम निधि शुक्ला ने निर्देशों की अवहेलना बताते हुए यह निर्णय किया है।
विज्ञापन

एसडीएम निधि शुक्ला के मुताबिक, शासनादेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मीरगंज में 1,670 शिकायतों पर दोबारा विचार कर (पुनर्जीवित) गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी लेखपालों को नायब तहसीलदार की निगरानी में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि खमरिया सानी क्षेत्र के लेखपाल उमाशंकर राना को आवंटित आठ पुनर्जीवित संदर्भों में से एक का भी निस्तारण नहीं किया गया। इसको शासनादेशों की अवहेलना और कार्य के प्रति लापरवाही माना गया।
विज्ञापन

बैठकों में बिना सूचना के रहे अनुपस्थितएसडीएम के मुताबिक, जांच में पता लगा कि संबंधित लेखपाल कई समीक्षा बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे या बैठक के बीच से ही चले गए। उनपर शिकायतों का सतही निस्तारण करने, उच्चाधिकारियों के मौखिक व लिखित निर्देशों की अनदेखी करने और मांगे गए स्पष्टीकरण का समय पर जवाब न देने के आरोप थे। इस अनुशासनहीनता से कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूलेख कार्यालय से किया संबद्ध
एसडीएम के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान उमाशंकर राना को तहसील मीरगंज के भूलेख कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनको नियमानुसार, जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, बशर्ते वह यह प्रमाणित करें कि निलंबन अवधि में किसी अन्य सेवा, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। विभागीय जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed