फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal Sawan's henchman Sachin arrested for selling pakodas in Mahakumbh fair

Bareilly News: महाकुंभ मेले में बेच रहा था पकौड़ी, लेखपाल सावन का गुर्गा सचिन गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sawan's henchman Sachin arrested for selling pakodas in Mahakumbh fair
बरेली। जमीन कब्जाने वाले चकबंदी लेखपाल सावन जायसवाल के गुर्गे सचिन गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से कई आरोपियों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। घटना के बाद वह प्रयागराज भाग गया था। वहां महाकुंभ मेले में चाट-पकौड़़ी की दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय की टीम ने उसे बियावानी कोठी के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से गिरोह के गुर्गे अमित सिंह राठौर उर्फ तिलकधारी के तीन आधार कार्ड, सावन कुमार जायसवाल के दो आधार कार्ड व रेनू पत्नी महेंद्रनाथ के तीन आधार कार्ड, रेनू का एक पहचान पत्र व एक पैनकार्ड, दीपक के दो आधार कार्ड व बंधन बैंक का एक डेबिट कार्ड, सचिन गोस्वामी के दो आधार कार्ड बरामद हुए। इन सभी में आधार नंबर व पता अलग-अलग दर्ज है। इनके अलावा नौ बैनामों के दस्तावेजों की छाया प्रतियां, दो वसीयतनामे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी बोला- घर में दस्तावेज छिपाकर चला गया था कुंभ
आरोपी सचिन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह अमित सिंह राठौर व सावन कुमार जायसवाल के भूखंडों की देखरेख करता था। उन पर टिन शेड व चहारदीवारी बनाने में सहयोग करता था। पांच जनवरी को सेटेलाइट बस अड्डे के पास नर्सरी वाले भूखंड पर छापा पड़ा था। उस समय वह, अमित राठौर व सावन जायसवाल सामान लेकर भाग गए थे। अमित व सावन ने उसे आधार कार्ड व अन्य कागजात रखने के लिए दिए थे। वह सभी कागजात अपने घर में सुरक्षित रखकर प्रयागराज चला गया था। वहां महाकुंभ मेले में चाट-पकौड़ी की दुकान पर काम कर रहा था। पास की दुकान में अंकित व सुनील कुमार काम रहे थे। अंकित व सुनील ने ही उसे घर भेजा था। कहा कि जो कागजात अमित व सावन ने दिए थे, उनकी जरूरत है। उन्हें जल्दी ले आओ। वह चार दिन पहले अपने घर आया और बाद में अंकित त्रिपाठी भी अपने घर आ गया। वह रविवार रात सभी कागजात लेकर ट्रेन से प्रयागराज जाने की फिराक में था कि पकड़ लिया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लेखपाल सावन जायसवाल के गिरोह से संबंधित मुकदमों की विवेचना एसआईटी कर रही है।सचिन गोस्वामी के पास से 12 आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे आरोपियों पर शिकंजा कसेगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed