{"_id":"6a1647f23face94a310b8a7b","slug":"lekhpal-arrested-for-taking-bribe-uproar-over-action-of-anti-corruption-team-in-bareilly-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर मचा हंगामा
Wed, 27 May 2026 06:55 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 27 May 2026 06:55 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सदर तहसील के लेखपाल विपिन पटेल को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया। विपिन पर दाखिल खारिज करवाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। उसके साथी लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम पर ही आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार शाम सदर तहसील परिसर से राजस्व लेखपाल विपिन पटेल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक प्लॉट की दाखिल खारिज के लिए वह रिश्वत ले रहा था। टीम आरोपी को कोतवाली लाई तो कई लेखपाल जुट गए। कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। एंटी करप्शन टीम पर ही आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
टीम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने बताया कि पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना के औड़ाझार गांव निवासी लेखपाल विपिन पटेल शहर की सनराइज कॉलोनी में रहता है। इज्जत नगर के करमपुर चौधरी निवासी बली मोहम्मद ने उनके कार्यालय आकर शिकायत की थी। बताया कि उनकी पत्नी शबाना के नाम 171 वर्ग गज के प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए उन्होंने लेखपाल विपिन पटेल से जनवरी में संपर्क किया था।
विज्ञापन
लेखपाल ने इस काम के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। कुछ रकम वह दे चुके थे। लेखपाल लगातार रिश्वत की रकम बढ़ाता जा रहा है। बली मोहम्मद की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने शाम को लेखपाल कक्ष से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाली में ली तलाशी, जेब से मिले 7950 रुपये
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सान्याल के मुताबिक यहां उसकी जेब की तलाशी में 7950 रुपये बरामद किए गए। उसके घर का पता पूछकर तलाश किया गया लेकिन वह लगातार टीम को भ्रमित करता रहा। शाम ढले तक टीम को सनराइज कॉलोनी में लेखपाल का घर नहीं मिला तो वह चली आई। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सान्याल के मुताबिक यहां उसकी जेब की तलाशी में 7950 रुपये बरामद किए गए। उसके घर का पता पूछकर तलाश किया गया लेकिन वह लगातार टीम को भ्रमित करता रहा। शाम ढले तक टीम को सनराइज कॉलोनी में लेखपाल का घर नहीं मिला तो वह चली आई। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।