फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly para athlete Irfan won two gold medals

यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप: बिन पांव के एथलीट, कदमों में जीत, बरेली के इरफान ने जीते दो स्वर्ण

Tue, 04 Feb 2025 12:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है! पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।'  हादसे में एक पैर गंवाने वाले बरेली के इरफान ने यह साबित कर दिखाया। उन्होंने यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
Bareilly para athlete Irfan won two gold medals
पैरा एथलीट इरफान (दायें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पैरा एथलीट इरफान बेग हौसले की मिसाल हैं। मार्च 2016 में दिल्ली से लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया था। इसमें वह अपना एक पैर गंवा बैठे। परिजनों ने हौसला बढ़ाया तो इरफान बेग दोबारा उठ खड़े हुए। 
विज्ञापन


दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के जीवन से प्रेरणा ली। यू ट्यूब से भाला फेंक व गोला फेंक की बारीकियां सीखी। यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया कि संकल्प की राह में बाधाएं मायने नहीं रखतीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: शादी से पहले अपनी दुल्हन को भगा ले गया युवक, लड़की की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहाड़ापीर के निकट शाहबाद मोहल्ले के रहने वाले इरफान का पहले से खेलों से लगाव रहा। पैर गंवाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। वर्ष 2020 में उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक जैसे खेलों में हाथ आजमाने का फैसला किया। 

पहले यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर इसकी बारीकियां सीखी, फिर कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास शुरू किया। दिन-रात मेहनत की। स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इरफान का अगला लक्ष्य चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed