{"_id":"673a6ac37863f84206036694","slug":"legal-challenger-faridpur-winner-by-defeating-kings-fighter-club-bareilly-news-c-4-bly1015-523489-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किंग्स फाइटर क्लब को हराकर लीगल चैलेंजर फरीदपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किंग्स फाइटर क्लब को हराकर लीगल चैलेंजर फरीदपुर विजेता
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो मैदान पर चल रहे एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 में रविवार को लीगल चैलेंजर फरीदपुर, लॉयर्स हशीरी इलेवन, लीगल डेयरडेविल फरीदपुर, अनलिमिटेड हिटर्स (एच) ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
दिन के पहले मुकाबले में लीगल चैलेंजर फरीदपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने मैदान में आई किंग्स फाइटर क्लब (इकबाल) की टीम आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 65 रन सकी। लीगल चैलेंजर फरीदपुर ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। नाबाद 31 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले धीरेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में रॉयल ब्लू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में सात विकेट खोकर 66 रन का लक्ष्य दिया। लॉयर्स हशीरी इलेवन ने पांच विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रॉयल ब्लू के आशिक को चुना गया। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लीगल डेयर डेविल फरीदपुर ने तीन विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में एनर्जेटिक लीगल फाइटर की टीम निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच तारिक बने।
विज्ञापन
चौथे मैच में अनलिमिटेड हिटर्स (एच) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 95 रन का लक्ष्य बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोर्ट कंपाउंड इलेवन की टीम आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी। अनलिमिटेड हिटर्स के अनिल सोलंकी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान गौरव सिंह राठौर, अंतरिक्ष सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह यादव, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद