Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LPG Crisis KYC and booking hassles queues for cooking gas in Bareilly

LPG Crisis: केवाईसी और बुकिंग की अड़चन, बरेली में एजेंसियों पर रसोई गैस के लिए लग रही कतार

Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 12:33 AM IST
सार

बरेली जिले में गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी की स्थिति है। बुधवार को दिनभर सर्वर फेल रहा। इस वजह से उपभोक्ता केवाईसी (नो योर कस्टमर) और बुकिंग कराने के लिए परेशान रहे।

विज्ञापन
LPG Crisis KYC and booking hassles queues for cooking gas in Bareilly
गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाड़ी देशों में युद्ध की वजह से बरेली जिले में गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी की स्थिति है। बुधवार को दिनभर सर्वर फेल रहा। इस वजह से उपभोक्ता केवाईसी (नो योर कस्टमर) और बुकिंग कराने के लिए परेशान रहे। कुछ उपभोक्ता सप्ताहभर से गैस की बुकिंग के लिए परेशान हैं। उनके घर लकड़ी और उपले की आंच पर भोजन पक रहा है। देहात क्षेत्र की एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। इस बीच रसोई गैस की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। इसके उलट जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में 91 गैस एजेंसियां हैं। इनसे करीब 14.64 लाख उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। इसमें 10.47 लाख आम तो 4.17 लाख उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता शामिल हैं। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आमजन को रसोई गैस का संकट गहराने की आशंका है।
विज्ञापन


रोजाना 40 हजार सिलिंडरों की हो रही बुकिंग 
ऐसे में रोजाना करीब 40 हजार सिलिंडरों की बुकिंग हो रही है। आम दिनों में रोजाना 20 हजार सिलिंडरों की बुकिंग होती थी। पहले बुकिंग के 24 घंटे बाद ही दूसरी बुकिंग हो जाती थी। अब 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग हो रही है। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर एजेंसियों की ओर से आपूर्ति कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सर्वर की समस्या रही। बुधवार को भी दिनभर सर्वर ठप रहा। बीच-बीच में एक-दो मिनट के  लिए सर्वर आता, फिर चला जाता। इस दौरान कनेक्शन से मोबाइल नंबर अपडेट कराने, ई-केवाईसी और  बुकिंग के लिए एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। अंत में उनको निराश लौटना पड़ा। 

Trending Videos

बुकिंग के लिए सप्ताहभर से जूझ रहे उपभोक्ता
लाल फाटक निवासी रामनाथ ने बताया कि रसोई गैस की बुकिंग के लिए सप्ताहभर से जूझ रहा हूं। घर पर लकड़ी व उपले से भोजन बन रहा है। एजेंसी पर आए तो सर्वर डाउन होने का पता चला। फोन से भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। मिर्जापुर के छत्रपाल पाली ने बताया कि रसोई गैस की बुकिंग के लिए पांच दिन से परेशान हूं। फोन लग नहीं रहा है। ऐसे हालात में अगर गैस खत्म हो गई तो लकड़ी और उपलों का ही सहारा लेना पड़ेगा।

सुभाषनगर के ललित कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह से ही बुकिंग के लिए लगे हैं। सर्वर फेल होने के कारण एजेंसी पर भी निराशा हाथ लगी। यहां भी ऑफलाइन बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है। मनीष कुमार ने कहा कि केवाईसी न होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही थी। सुबह से लाइन में लगकर किसी तरह केवाईसी कराई है। अब बता रहे हैं कि दो घंटे बाद ऑनलाइन बुकिंग होगी।

बुकिंग बढ़ने से व्यस्त जा रहा नंबर
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन नंबर व्यस्त जा रहा है। आम दिनों में रोजाना जहां 20 हजार बुकिंग होती थीं, अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 हजार पहुंच गया है। एक साथ ज्यादा लोगों की ओर से कॉल किए जाने की वजह से नंबर व्यस्त जा रहा है। 

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त सिलिंडर हैं। केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर को प्रतिबंधित किया गया है। इंडियन ऑयल का सर्वर नहीं चलने से बुकिंग में थोड़ी समस्या जरूर हुई। उपभोक्ता धैर्य रखें। गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप की निगरानी की जा रही है। 

रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं : डीएम
जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जिले में आपूर्ति एवं वितरण सामान्य होने की बात भी कही। पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस सिलिंडर की रिफिल की अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी आधारित वितरण व्यवस्था लागू की गई है। डीएम ने रसोई गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखने, उनके दैनिक स्टॉक की माॅनीटरिंग करने व क्षेत्र में भ्रमण कर जांच करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed