फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leaders are running tempo stands, police helpless

Bareilly News: नेताजी चलवा रहे टेंपो स्टैंड, पुलिस बेबस

Tue, 24 Feb 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Leaders are running tempo stands, police helpless
बरेली। नेकपुर चीनी मिल गेट के पास संचालित अवैध वाहन स्टैंड सत्तापक्ष के एक नेता की शह पर संचालित हो रहा है। सोमवार को पड़ताल के दौरान अमर उजाला टीम को यह जानकारी मिली। संचालक ने साफ कहा कि पुलिस पहले ही जोर लगा चुकी है। स्टैंड हटाना उसके बस की बात नहीं है।
विज्ञापन

नेकपुर चीनी मिल के गेट से देहात परमिट के टेंपो व अन्य अवैध वाहनों का स्टैंड संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अवैध स्टैंड के संचालन को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। यातायात पुलिस ने रविवार को ज्यादा जगह ड्यूटी होने की बात बताई, लेकिन सोमवार को भी स्टैंड हटाने की जहमत नहीं उठाई। सोमवार दोपहर जब अमर उजाला टीम यहां पहुंची तो ठेकेदार के साथ उसके कई गुर्गे जुट गए।
विज्ञापन

इन्होंने पहले तो स्टैंड को वैध बताया, फिर कहा कि पुराने अधिकारी इस जगह को स्टैंड के लिए चिह्नित कर चुके हैं। उनके पास इसका कागज भी है। जब उनसे कागज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। फिर कहा कि पुलिस ने दो-तीन बार स्टैंड हटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर सकी। नेता बोला- ये स्टैंड वह यूं ही नहीं चला रहा है, इसके पीछे कई लोगों का हाथ है। स्थानीय दुकानदारों व कुछ टेंपो वालों से बात की गई तो पता लगा कि स्थानीय नेता की सरपरस्ती में स्टैंड का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारी जानकारी में नेकपुर चीनी मिल के सामने कोई वैध स्टैंड नहीं है। पुलिस-प्रशासन के पास इस तरह का कोई कागजात भी नहीं है। मौके पर जाकर पुलिस जांच करेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद अकमल खान, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed