फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawrence Bishnoi Shooter Yogesh Bike mechanic turned thief then supari killer

लॉरेंस के शूटर योगेश की क्राइम कुंडली: बाइक मैकेनिक से बना चोर, फिर लेने लगा सुपारी, 2014 में की पहली हत्या

Sun, 20 Oct 2024 08:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

पहले योगेश की मां फिर उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद बुआ की देखरेख में योगेश अपने भाई बहनों के साथ जीवन यापन करने लगा।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Shooter Yogesh Bike mechanic turned thief then supari killer
शूटर योगेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदायूं का रहने वाला लॉरेस बिश्नोई का शार्प शूटर योगेश उर्फ राजू शुरुआत में बाइक सुधारने का काम करता था। धीरे-धीरे वह चोरियां करने लगा और कब बिश्नोई के गिरोह में शामिल होकर भाड़े का हत्यारा बन गया, किसी को पता ही नहीं चला। सबसे पहले उसने 2014 में बदायूं में ही एक हत्या की थी। जेल से आने के बाद दूसरी हत्या उसने सुपारी लेकर कासगंज में की थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पहले योगेश की मां फिर उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद बुआ की देखरेख में योगेश अपने भाई बहनों के साथ जीवन यापन करने लगा। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह बाइक की दुकान में काम करने लगा। इसी दौरान वह चोरियां भी करने लगा। जब इस बात की जानकारी दुकान मालिक को हुई तो उसने योगेश को हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए वर्ष 2014 में पहली हत्या की। उस समय योगेश किशोर था। जब दस साल पहले उसने पूरे परिवार के साथ बदायूं शहर को छोड़ा तो अधिकांश लोग उसे भूल गए थे, लेकिन अब उसका नाम बिश्नोई गिरोह से जुड़ा तो एक बार फिर से वह चर्चा में आ गया। फिलहाल वह मथुरा जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed