फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Law should also be made for One Nation-One Education: Rajbhar

वन नेशन-वन एजुकेशन का भी बने कानून : राजभर

Sun, 22 Sep 2024 07:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Law should also be made for One Nation-One Education: Rajbhar
बरेली। प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सियासी वार किए। कहा कि दोनों नेताओं में यह बोलने की कूवत नहीं है कि जब इस देश में एक देश-एक राशन कार्ड और एक देश-एक चुनाव का प्रस्ताव आ सकता है तो वन नेशन-वन एजुकेशन कानून क्यों नहीं बन सकता? दोनों नेता सिर्फ नफरत की बात करते हैं।
विज्ञापन


हजियापुर में निर्माणाधीन यूनानी मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं को घेरा। कहा कि, राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म करेंगे। दूसरी तरफ सपा मुखिया कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। दोनों नेता आपस में तय कर लें कि क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि, संविधान खत्म करना किसी के बस में नहीं है।
विज्ञापन





आजम खां की दुर्दशा के लिए सपा को बताया जिम्मेदार

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खां जितने मामलों में फंसे हैं, सभी सपा शासनकाल के हैं। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों? सरकार उनकी थी, सभी अधिकारी उनके थे। आजम खां की दुर्दशा के लिए सपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा शासन में यादव बने अधिकारी, मुसलमानों को कुछ नहीं मिला
सपा के लिए मुसलमान सिर्फ झोला भर वोट हैं और कुछ नहीं। सपा की जब सरकार थी तो यादव जाति के लोग अधिकारी बने, लेकिन मुसलमानों को कुछ नहीं मिला। अब योगी-मोदी सरकार में 51 मुस्लिम आईएएस बने हैं। अन्य जातियों के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। उप चुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि उपचुनाव सत्तापक्ष का होता है। जनता भी यह जानती है। वक्फ बोर्ड के नियमों में संशोधन को जरूरी बताया।



''''एनडीए सरकार में ही होगी जातिगत जनगणना''''

जातिगत जनगणना के सवाल पर राजभर बोले कि लोग जातिवाद करना चाहते हैं। हम जातियों को उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जब सत्ता में रहते हैं, तब इनको जातीय जनगणना याद नहीं आती। जातिगत जनगणना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में ही होगी। मंगेश यादव के एनकाउंटर पर कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।


उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 101688 कर्मचारी वर्दी और सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कर रहे हैं। उनकी जान जोखिम में है। संघ के जिलाध्यक्ष तेज पाल सिंह के साथ कैलाश बाबू सागर, प्रेम नारायण, विजय पाल सिंह, बृजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed