फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Law girl student alleges sexual assault by Mufti and his driver in Bareilly

लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: मुफ्ती और उसके ड्राइवर पर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 03 Mar 2023 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 04:02 PM IST
सार

एक निजी विश्वविद्यालय में एलएलबी की छात्रा ने शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया से पूरे मामले की शिकायत की। उसने सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट कराने और दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
Law girl student alleges sexual assault by Mufti and his driver in Bareilly
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने रामपुर के मुफ्ती और उसके चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया को शिकायती पत्र सौंपकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन


लॉ की छात्रा शहर के उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। उसने बताया कि वह रामपुर जिले के नामचीन मुफ्ती की तकरीर सुनकर काफी प्रभावित थी। एक आलिम (विद्वान) होने के नाते धर्म से जुड़े विषयों पर जानकारी लेने के लिए उससे संपर्क में आई। इसके बाद मुफ्ती खुद उसे कॉल करने लगा। छात्रा का आरोप है कि मुफ्ती ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसकी पढ़ाई में मदद करेगा। उसकी समाज में अच्छी पहचान है। इससे उसके झांसे में छात्रा आ गई। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 25 दिसंबर को मुफ्ती कार से बरेली आया। अपनी बातों में फंसाकर कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। उसने किसी तरह नशीली दवा उसे खिला दी। बेहोश होने पर मुफ्ती और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा ने विरोध किया तो मुफ्ती उसे एक मदरसे में छोड़ आया। वहां एक फॉर्म भरवाया। मुफ्ती ने मदरसे में उसे अपनी बहन बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने बनवाया फर्जी निकाहनामा

छात्रा ने फिर से विरोध किया तो मुफ्ती ने निकाह का झांसा दिया। इसके बाद खुद ही फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह इस भरोसे में उसके साथ रहती रही कि उसने निकाह कर लिया, लेकिन उसकी हरकतों से उसे शक होने लगा। पीड़िता के मुताबिक मुफ्ती ने एक दिन उसे किसी कार्यक्रम में जज बनकर चलने के लिए कहा। 

इसका विरोध करते हुए छात्रा ने कहा कि मैंने तुमसे निकाह किया है। यह सब गलत है। अगर पकड़ी गई तो मुझे सजा होगी। तुम्हारी क्या इमेज रहेगा। तब मुफ्ती ने कहा कि कैसा निकाह। निकाहनामा भी फर्जी बताया। यह सुनकर छात्रा सन्न रह गई। 

वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और अपनी अम्मी को बताया। छात्रा ने आरोप लगाया कि जिस से मुफ्ती को यह लगने लगा कि उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करने वाली हूं तो मुझे धमकी भरे कॉल करने लगा। इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed