{"_id":"68cb24940d5cb9185b0fad75","slug":"law-and-order-has-collapsed-in-uttar-pradesh-chandrashekhar-azad-bareilly-news-c-4-vns1074-728177-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में दम तोड़ चुकी है कानून व्यवस्था : चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में दम तोड़ चुकी है कानून व्यवस्था : चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। नेपाल के जैसा ही आक्रोश देश के लोगों में भी है। हमारी मांग है कि जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक गणना भी की जाए। ताकि, हकीकत सामने आए कि किसके पास कितना पैसा है। यह बातें आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को संजय कम्युनिटी हाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहीं।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह हमारा 15वां सम्मेलन है। बहुजन समाज के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान की वजह से सुरक्षित है। ये संविधान ही है कि हेडमास्टर का बेटा आज आपके सामने खड़ा है।
उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें लागू होनी चाहिए। कहा कि सरकारी तंत्र ऐसे संवेदनहीन हुआ है कि बनारस में नवजात बच्चे को अस्पताल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
मेरठ में कथा सुनाते हुए एक संत कहते हैं कि ऐसा लगता है कि जैसे कि मिनी पाकिस्तान में आ गए हो। संत का यह कथन कहां से उचित है। उन्होंने कहा कि ईवीएम से लंबे समय से चुनाव हो रहे हैं। उस पर जनता का भरोसा कम हो रहा है। अब चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। ब्यूरो