{"_id":"616731433ed0ce7b7d0d48be","slug":"late-fee-will-not-have-to-be-paid-till-27-for-admission-in-masters-bareilly-news-bly4627448195","type":"story","status":"publish","title_hn":"परास्नातक में प्रवेश के लिए 27 तक नहीं देना होगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परास्नातक में प्रवेश के लिए 27 तक नहीं देना होगा विलंब शुल्क
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में जारी परास्नातक प्रवेश नियमावली की तिथियों में बदलाव कर दिया है। संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के तहत अब 27 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, इसके बाद प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित विलंब शुल्क जमा करने पड़ेगा।
बरेली कॉलेज प्रशासन ने पिछले दिनों 13 अक्तूबर से लगातार सात दिन तक अवकाश का नोटिस जारी किया था। उधर, विश्वविद्यालय की ओर से जारी परास्नातक प्रवेश नियमावली के तहत 15 अक्तूबर तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को सामान्य शुल्क और 16 अक्तूबर से विलंब शुल्क के साथ प्रवेश देने का आदेश जारी किया गया था। लिहाजा, 12 अक्तूबर को बरेली कॉलेज के प्राचार्य और प्रवेश समिति ने अवकाश होने के बावजूद 15 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया था। इस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी। कर्मचारियों और छात्रों के विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से तिथि संशोधित करने को कहा था।
हालांकि, कर्मचारियों से पहले दो बार रूटा पदाधिकारियों ने भी कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित में तिथि संशोधित करने की मांग कर चुके थे। विश्वविद्यालय से जारी नए आदेश के तहत महाविद्यालयों की ओर से छात्रहित में की जा रही तिथि संशोधित करने की मांग पर विचार के बाद अब 27 अक्तूबर तक बगैर विलंब शुल्क के ही प्रवेश होंगे। लिहाजा, बरेली कॉलेज में भी अब 17 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा।