फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   last year was hot, dryApprehension and now record rain

Bareilly News: पिछले वर्ष तपे थे, सूखे की थी आशंका और अब रिकॉर्ड बारिश

Sun, 06 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
last year was hot, dryApprehension and now record rain
बरेली। मानसून के बदले मिजाज से इस वर्ष जून-जुलाई में मंडरा रहे बादलों ने जमकर बारिश की। वहीं, पिछले वर्ष आंशिक सूखे की आशंका रही। एक ओर धान की बोआई में देरी हुई तो दूसरी ओर सितंबर, अक्तूबर में बेमौसम बारिश से खेत जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले साल जून में एक बार पश्चिमी विक्षोभ घिरा था। चार दिनों में 83 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई में पांच बार पश्चिमी विक्षोभ बना और 240 मिमी बारिश हुई थी। यह सामान्य से करीब 30 फीसदी कम हुई थी। मानसून हावी होने पर 300-350 मिली बारिश सामान्य होती है। लिहाजा, जिले के कुछ क्षेत्र के लोगों को आंशिक सूखे का सामना पड़ा था।
विज्ञापन




इस वर्ष जून में तीन पश्चिमी विक्षोभ घिरा और 159 मिमी और जुलाई में नौ बार पश्चिमी विक्षोभ बना और 452 मिमी बारिश हुई। कुछ क्षेत्र में जलप्रवाह की स्थिति बनी। हालांकि, अंतराल पर तेज गति से बारिश होने से बाढ़ की स्थिति नहीं बन सकी। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगस्त की शुरुआत से ही बारिश के अनुकूल माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिंचाई के लिए परेशान नहीं हुए किसान

पिछले वर्ष किसानों को मौसम की मार सहनी पड़ी थी। बारिश न होने पर फसल बोआई के लिए वैकल्पिक सिंचाई की व्यवस्था करनी पड़ी थी। पंपिंग सेट से सिंचाई पर प्रतिघंटे 300 से 400 रुपये लिए थे। हालांकि, अबकी बार यह स्थिति नहीं बनी। सिंचाई के लिए किसानों को खर्च से राहत मिली है। अनुकूल माहौल बनने से खेतों में बोआई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed