फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   last date for application for plots in industrial township will be extended

Bareilly News: यहां विकसित होगी पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप, भूखंड के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन

Thu, 24 Oct 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

परसाखेड़ा में 113 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए बीडीए के डिमांड सर्वे में भूखंड के लिए अब तक 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। 

विज्ञापन
last date for application for plots in industrial township will be extended
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के करीब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। डिमांड सर्वे के नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। प्रस्तावित टाउनशिप के पहले चरण में 450 भूखंडों के लिए डिमांड सर्वे में 250 से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर थी। अब इसे आगे बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) परसाखेड़ा के पास रहपुरा जागीर की 113 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। उद्योग लगाने, ट्रांसपोर्टनगर बसाने, गोदाम बनाने तथा उद्योगों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भूखंड आवंटित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 14,900 रुपये प्रति वर्गमीटर दर तय की गई है।
विज्ञापन


एनओसी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर 
डिमांड सर्वे के नतीजे देखने के बाद बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि आवदेन की तिथि को बढ़ाया जाएगा। यह पहली ऐसी इंडस्ट्रियल टाउनशिप है, जिसमें उद्यमियों को एनओसी लेने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आग से बचाव के लिए फायर हाइड्रेंट से लेकर तमाम सुविधाएं टाउनशिप मिलेंगी। अगर डिमांड अधिक निकलती है तो रहपुरा जागीर के करीबी क्षेत्र की जमीन लेकर इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दूसरा चरण शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed