{"_id":"6a67b75a46a6d297420f0caa","slug":"last-date-for-admission-to-three-year-law-course-extended-till-august-3-bareilly-news-c-4-bly1015-933613-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ी
Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीन वर्षीय विधि (अनुदानित) पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। तीन अगस्त तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का विवरण महाविद्यालयों को पांच अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा परिणाम सहित अन्य दस्तावेजों की हार्डकॉपी सात अगस्त तक कार्यालय में जमा करानी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद महाविद्यालयों की ओर से किए गए किसी भी प्रवेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
--
एमएससी एनिमल साइंस की द्वितीय काउंसलिंग 30 जुलाई को
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में एमएससी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित एनिमल साइंस विभाग में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह काउंसिलिंग एससी (महिला) श्रेणी की बची हुई एक सीट के लिए आयोजित की जा रही है। यदि इस श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार इसे एससी, अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए खोल दिया जाएगा।