फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last chance today for EWS candidates to secure admission.

Bareilly News: ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अंतिम मौका आज

Mon, 13 Jul 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Last chance today for EWS candidates to secure admission.
बरेली। बरेली कॉलेज ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एक अंतिम अवसर दिया है। अभ्यर्थी 13 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन नए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, प्रवेश सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। परास्नातक के आवेदन 17 जुलाई तक खुले हैं, जिसमें संशोधन का अवसर भी विश्वविद्यालय को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रवेश समिति के सदस्यों ने रविवार को भी सेमिनार हॉल में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कई अभ्यर्थी फीस भुगतान की समस्या लेकर पहुंचे। मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि ईडब्ल्यूएस पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है। यह उन छात्रों के लिए एक और मौका है जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया था। प्रवेश प्रक्रिया के तहत, सीटें 17 जुलाई तक लॉक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस में बीए, बीएससी बायो और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए नए पंजीकरण का अवसर दिया गया है। बीए के लिए 184 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम के लिए 104 सीटें हैं। बीएससी बायो के लिए 72 सीटें और बीएससी गणित के लिए 88 सीटें उपलब्ध हैं। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए बीए, बीएससी बायो, बीकॉम में यह मौका दिया गया है। गणित में पहले से ही आवेदन खुले हुए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रविवार रात रही। इसके बाद तिथि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला छात्रावास में कम आवेदन

बरेली कॉलेज में महिला छात्रावास के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि, छात्राओं की रुचि कम दिख रही है। करीब एक माह से आवेदन मांगे जा रहे हैं। अब तक केवल चार से छह आवेदन ही आए हैं। छात्रावास के संचालन के लिए न्यूनतम 20 छात्राएं चाहिए होंगी। इसकी क्षमता 40 से 60 छात्राओं की है। छात्रावास की फीस 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष है। छात्रसभा के पदाधिकारियों ने इसे कम करने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed