फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land of former Sitapur MLA Anoop Gupta is being searched in Bareilly

Bareilly News: सीतापुर के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की बरेली में खोजी जा रही जमीन, तहसीलों से मांगी गई रिपोर्ट

Thu, 27 Nov 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Nov 2025 05:36 PM IST
सार

सीतापुर जिले के मिश्रिख एवं महोली के पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई के बादल मंडराने लगे हैं। पूरे प्रदेश में उनकी जमीनों की तलाश शुरू हो गई है। बरेली में भी उनकी जमीनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Land of former Sitapur MLA Anoop Gupta is being searched in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सीतापुर जिले के मिश्रिख एवं महोली के पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई के बादल मंडराने लगे हैं। पूरे प्रदेश में उनकी जमीनों की तलाश शुरू हो गई है। बरेली में भी उनकी जमीनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सीतापुर डीएम की तरफ से प्रभारी अधिकारी (सीलिंग)/एडीएम वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने 17 नवंबर को प्रदेश के सभी डीएम से पत्राचार किया है। इस पर बरेली के एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने 24 नवंबर को जिले की सभी छह तहसीलों के एसडीएम को पूर्व विधायक की जमीन तलाशने के संबंध में आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


सीतापुर के नैमिषारण्य वर्तमान पता 48-जेल रोड सीतापुर शहर निवासी पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व उनके परिवार के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज सभी प्रकार की जमीनों का ब्योरा खसरा-खतौनी सहित एक सप्ताह में देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से की गई थी पूर्व विधायक की शिकायत 
सीतापुर के एडीएम ने भी जिले के उप जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसा ही ब्योरा तलब किया है। बताया जा रहा है कि अगस्त में मिश्रिख के गंधरिया गांव के वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक के विरुद्ध मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसी शिकायत पर जांच शुरू हुई है। यदि निर्धारित सीलिंग से अधिक भूमि पाई जाती है तो उप्र अधिकतम जोत सीमा आरोपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

सीतापुर डीएम भी करा रहे जांच
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 21 बिंदुओं पर पूर्व विधायक के विरुद्ध शिकायत की थी। इस पर सीतापुर डीएम ने एडीएम, एएसपी दक्षिणी व सहायक आयुक्त स्टांप की टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम मिश्रिख ने जांच रिपोर्ट सीतापुर डीएम को सौंप दी है। इसमें मिश्रिख एसडीएम ने शिकायती पत्र के बिंदु संख्या-17 के संबंध में विस्तृत जांच संबंधित विभागों से कराने की संस्तुति की है।

बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि महोली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक की जमीन की जांच के संबंध में सीतापुर जिलाधिकारी का पत्र मिला है। इस मामले में तहसीलों से रिपोर्ट मांगी है। 

सीतापुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के पास सीलिंग एक्ट में निर्धारित भूमि से अधिक जमीन होने की शिकायत मिली है। इसके संबंध में जांच कराई जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों को पत्राचार किया है। सीतापुर में भी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed