फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land mafia's occupation, angry young man climbed water tank, got down after one and a half hour on assurance

Bareilly News: जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद उतारा

Tue, 25 Jun 2024 06:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Land mafia's occupation, angry young man climbed water tank, got down after one and a half hour on assurance
मीरगंज। जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे से परेशान होकर थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी युवक ने सोमवार को तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस पर तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक जमीन से अवैध कब्जा न हटाने तक उतरने को तैयार नहीं हुआ। डेढ़ घंटे बाद उसे समझाकर नीचे उतारा गया, तब तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



मनकरी निवासी हिमांशु शंखधार ने बताया कि उनके गांव में कुछ दबंग लोगों ने दर्जनभर किसानों की तीन सौ बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। पिछले चार साल से कब्जे को लेकर वह और अन्य किसान मुख्यमंत्री के जनता दरबार, डीएम, कमिश्नर, तहसील दिवस आदि में शिकायतें करते चले आ रहे हैं, लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन कब्जा नहीं दिला सका है।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों ने तहसील परिसर में भूख-हड़ताल एवं अनशन भी किया, लेकिन कोरा आश्वासन मिलता रहा। इसी बात से नाराज होकर हिमांशु शंखधार सोमवार को तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर सुबह नौ बजे चढ़ गए, जबकि अन्य किसान नीचे थे। वह न्याय न मिलने पर कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर काफी समझाया, लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। डेढ़ घंटे बाद तहसीलदार ने उसके गांव के एक युवक को भेजा, जो समझाकर उसे नीचे उतार ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी मीरगंज देशदीपक सिंह ने आनन फानन में नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा के नेतृत्व में कानूनगो और चार लेखपालों की टीम को गांव मनकरी भेजा, जहां जमीन का पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed