फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land mafia gang engaged in destroying hidden assets and changing ownership

Bareilly News: छिपी संपत्तियां खुर्द-बुर्द करने और मालिकाना हक बदलने में जुटा भूमाफिया गिरोह

Sun, 30 Apr 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Land mafia gang engaged in destroying hidden assets and changing ownership
बरेली। मुकदमों से घिरे एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों को अब भी मौसम बदलने की उम्मीद है। इस लिहाज से कार्रवाई के दायरे से बची संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने और कंपनियों के मालिकाना हक बदलने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि पुलिस-प्रशासन इनकी हरकतों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

सरकारी जमीन और आम लोगों की संपत्तियों को कब्जाने के लिए चर्चित रहे एलायंस बिल्डर्स के निदेशक साल भर से शासन-प्रशासन के निशाने पर हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कर इनका भूमाफिया गिरोह पंंजीकृत किया जा चुका है। गिरोह के सदस्य गिरफ्तारी पर स्टे के सहारे बचे हुए हैं। पहले फेज में इनकी 35 करोड़ की संपत्ति सीज हो चुकी है। दूसरे चरण में 90 करोड़ की संपत्ति जल्द सीज होने जा रही है।
विज्ञापन

अब ग्रुप के निदेशकों ने पैरोकारों के जरिये कार्रवाई के दायरे से बची संपत्तियों को दूसरों के नाम करने की कवायद शुरू की है। साथ ही मुखौटा कंपनियों में भी स्वामित्व बदलने का काम तेजी से हो रहा है। पुराने कर्मचारियों को फेक पार्टनर के रूप में पेश करने के लिए कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। फर्मों के कागजात की जगह बदलने का काम भी अंदरखाने चल रहा है। ऐसा करके भूमाफिया अन्य संपत्तियों और कंपनियों को सीज होने से बचाने में जुटे हैं। इन्हें उम्मीद है कि माहौल बदलते ही सब पहले जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एलायंस ग्रुप की सभी संपत्तियों का ब्योरा दूसरे जिलों व संस्थाओं से मांगा गया है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तीसरे फेज में भी कार्रवाई की जानी है। केस दर्ज होने के बाद नाम या स्वामित्व बदलने जैसी कोई कार्रवाई होती है तो नई रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed