{"_id":"69e0065aceb29dba83077e34","slug":"land-grabbing-casethe-husband-of-the-estate-head-and-five-others-named-bareilly-news-c-4-bly1053-864814-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन पर कब्जा करने के मामले में उड़ला \nजागीर के प्रधान का पति और पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन पर कब्जा करने के मामले में उड़ला जागीर के प्रधान का पति और पांच नामजद
Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उड़ला जागीर के प्रधानपति मुशाहिद खां और उसके पांच साथियों के खिलाफ जमीन कब्जा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि शिकायत करने पर प्रधान पति ने जान से मारने की धमकी दी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला की जमीन को बेच दिया।
उड़ला जागीर निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि गांव में समुदाय विशेष का प्रभाव है। उनका घर गांव की पश्चिम दिशा में और जमीन पूर्वी आबादी से लगी हुई है। गांव की प्रधान के पति मुशाहिद खां ने अपने साथी जफरुद्दीन, भूरा, इरशाद, जाहिद और नसरत के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जफरुद्दीन की तीन सौ गज जमीन उनकी जमीन के बराबर में है। जिसका गाटा संख्या 849 है। आरोपियों ने उनकी गाटा 850 को कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेच दिया।
जानकरी होने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों उनके अन्य हिस्सेदारों का रास्ता रोककर गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। प्रधान पति मुशाहिद बुलाने पर जब वह उसके घर गईं तो उनको भी शिकायत करने पर धमकी दी और अपमानित किया। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।