{"_id":"6adbd1c2a28192d4a6069fa5","slug":"land-encroachment-in-ramganganagar-demolition-ordered-bareilly-news-c-4-bly1015-993915-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: रामगंगानगर में 23 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा, बीडीए ने ध्वस्तीकरण का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: रामगंगानगर में 23 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा, बीडीए ने ध्वस्तीकरण का दिया आदेश
Sat, 24 Oct 2026 08:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:37 AM IST
सार
बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर सात में 67 लोगों ने बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रखा है। बीडीए ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर सात में सात हजार वर्गमीटर जमीन पर 67 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्राधिकरण की ओर से इस जमीन का बाजार मूल्य 23 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
विज्ञापन
एक साल पहले नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब प्राधिकरण ने अवैध कब्जों को ढहाने का आदेश जारी किया है। रामगंगानगर में बीडीए आवासीय और अन्य विकास कार्यों के लिए 269 हेक्टेयर जमीन को 12 सेक्टर में विभाजित कर उपयोग कर रहा है। सेक्टर सात में 67 लोग बेशकीमती भूमि पर कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन
इससे प्राधिकरण की संपत्ति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2004 से भूमि अधिग्रहण के समय से ही कब्जेदारों को जमीन खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन