फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land acquisition will start soon for Bareilly-Mathura National Highway

Bareilly News: बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, एनएचएआई ने शुरू की तैयारी

Fri, 03 Feb 2023 01:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition will start soon for Bareilly-Mathura National Highway
NHAI - फोटो : social media

नेशनल हाईवे 530 बी के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में अधिसूचना तीन महीने पहले जारी हो चुकी है। इस स्टेट हाईवे को करीब चार साल पहले नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। अब इसका विस्तार चार से छह लेन में किया जाना है।

विज्ञापन


बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को कासगंज तक चार से छह लेन में करने का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। बरेली से बदायूं तक करीब 48 किमी काम एनएचएआई की बरेली डिवीजन और बदायूं से कासगंज तक अलीगढ़ डिवीजन करेगी। नेशनल हाईवे निर्माण के लिए बदायूं में भी डिवीजन खोलने की तैयारी है। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे मथुरा से भरतपुर और जयपुर तक जाएगा। 

विज्ञापन

बरेली डिवीजन ने शुरू की प्रक्रिया 

कई अन्य स्टेट और नेशनल हाईवे के साथ बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे भी नेशनल हाईवे से लिंक होगा। बरेली से बदायूं तक हाईवे को छह लेन में विस्तारित करने के लिए एनएचएआई की बरेली डिवीजन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईवे के दोनों ओर वन भूमि के साथ किसानों की भूमि का भी अधिग्रहण किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि एनएचएआई की ओर से हाईवे के दोनों ओर वन भूमि के अधिग्रहण और वृक्षों के कटान के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जानी है। उसके लिए एनएचएआई को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। एनएचएआई बरेली डिवीजन के अधिकारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed