फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land acquisition begins for new township in Bareilly

UP News: बीडीए ने 2.31 करोड़ रुपये देकर दो किसानों से ली जमीन, बरेली में नई टाउनशिप के लिए अधिग्रहण शुरू

Sat, 13 Dec 2025 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

बरेली में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के बाद अब बीडीए ने नई टाउनशिप को धरातल पर उतारने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। पीलीभीत बाइपास किनारे विकसित होने वाली इस टाउनशिप के लिए बीडीए ने भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया है। बीडीए ने शुक्रवार को दो किसान की जमीन की रजिस्ट्री कराई।  
 

विज्ञापन
Land acquisition begins for new township in Bareilly
दो किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीडीए वीसी डॉ. मनिकंडन ए. और अन्य अधिकारी। - फोटो : बीडीए

विस्तार

बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे नई टाउनशिप के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया है। पहले दिन शुक्रवार को दो किसानों को सर्किल रेट के चार गुना की दर से 2.31 करोड़ रुपये का भुगतान करके बीडीए उपाध्यक्ष ने उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराई।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि पहले दिन नवदिया कुर्मियान की सुधा रानी शर्मा की 0.2040 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कराकर उन्हें एक करोड़ नौ लाख 20 हजार 350 रुपये प्रतिकर दिया गया। कुम्हरा गाटा के सूरजपाल की 0.2680 हेक्टेयर जमीन लेकर उन्हें एक करोड़ 22 लाख चार हजार 720 रुपये प्रतिकर दिया गया। 
विज्ञापन


18 मीटर होगी आंतरिक सड़कों की चौड़ाई 
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नई टाउनशिप में 45 व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड का प्रावधान किया गया है। आंतरिक सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर तक होगी। बिजली की लाइनें भूमिगत हाेंगी। योजना के अंदर ही 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र भी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: बरेली में तापमान स्थिर, तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; सर्द हवा से छूट रही कंपकंपी

Trending Videos

आसपास के गांवों को भी किया जाएगा विकसित
बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि नई टाउनशिप में आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों के अलावा होटल, अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, साइबर सिटी और मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे। सेंट्रल पार्क, नेवरहुड पार्क और कम्युनिटी सेंटर भी प्रस्तावित हैं। नई टाउनशिप शहर में आवास व व्यवसाय के लिए आकर्षण का      केंद्र बनेगी। योजना के साथ प्राधिकरण निकटवर्ती गांवों में भी विकास कराएगा।

नौ गांवों की 267.19 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की सहमति के आधार पर अडुपूरा जागीर, आसपुर खूबचंद, अहिलादपुर, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनिया, हरहरपुर, नवदिया कुर्मियान की 267.1925 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। ग्रेटर बरेली और रामगंगानगर के बाद यह टाउनशिप प्राधिकरण की दूसरी सबसे बड़ी योजना है। यह परियोजना बड़ा बाइपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed