फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   imd weather orange alert for fog has been issued for three days in Bareilly

Weather: बरेली में तापमान स्थिर, तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; सर्द हवा से छूट रही कंपकंपी

Sat, 13 Dec 2025 06:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 06:38 AM IST
सार

बरेली में सर्दी का प्रकोप जारी है। सर्द हवा से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
imd weather orange alert for fog has been issued for three days in Bareilly
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सर्द पछुआ हवा और धूप की वजह से पारा स्थिर है। न्यूनतम तापमान ओसांक को छू रहा है। इस वजह से शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य रही। शनिवार सुबह भी कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बरेली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिर येलो अलर्ट रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। आपस में वाहन टकराने की घटनाएं भी हुईं। राहगीर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बाइक सवारों के कपड़े और बाल गीले हो गए। सुबह दस बजे हवा चलने के बाद कोहरा कम होने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली पर सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शाम चार बजे ही अंधेरा छाने लगा। आठ बजे के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से ज्यादातर दुकानें बंद हो गईं। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह लोग अलाव सेंकते दिखे। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.8 डिग्री सेल्सियस और हवा में नमी सौ फीसदी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उष्मीय विकिरण बनता है कोहरे की वजह
विशेषज्ञ के मुताबिक, जब हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी होकर पानी की सूक्ष्म बूंदों में बदल जाती है और हवा में तैरने लगती है तो उस स्थिति का कोहरा कहते हैं। वर्तमान में दिन में धूप से पृथ्वी गर्म होती है और ढलती शाम के साथ ठंड बढ़ने पर शीतलन हो रहा है। नम हवा के ठंडी सतह पर आने या से हवा का तापमान ओसांक तक पहुंचने पर कोहरा बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed