फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land acquisition approved city will grow on Badaun and Pilibhit road

बीडीए बोर्ड की बैठक: जमीन अधिग्रहण पर लगी मुहर, बदायूं-पीलीभीत रोड पर बढ़ेगा बरेली शहर

Sat, 29 Mar 2025 01:03 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

बरेली में आने वाले वर्षों में नए आवासीय क्षेत्र विकसित होंगे। शहर तेजी से विस्तार लेगा। शुक्रवार को हुई बीडीए बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। 

विज्ञापन
Land acquisition approved city will grow on Badaun and Pilibhit road
बीडीए बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर अब बदायूं और पीलीभीत रोड पर विस्तार लेगा। शुक्रवार को बीडीए बोर्ड की बैठक में बदायूं मार्ग पर नाथधाम टाउनशिप और रामपुर रोड पर प्रस्तावित आवासीय परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर मुहर लगी है। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के लिए अवशेष जमीन के अधिग्रहण पर 241 करोड़ रुपये खर्च करने की भी स्वीकृति दी गई है। आवासीय परियोजनाओं के आकार लेने से शहर के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


विकास को ऐसे मिलेगी रफ्तार 
  • नाथधाम आवासीय परियोजना के लिए जमीन खरीदने पर बोर्ड ने बजट की बाधा दूर कर दी। अब बदायूं रोड स्थित अखा मुस्तकिल, मजनूपुर, रफियाबाद, वाहनपुर, भगवानपुर ठाकुरान की 276 हेक्टेयर जमीन पर शहर को विस्तार मिलेगा।
  • विज्ञापन
  • पीलीभीत रोड पर शहर को विस्तार देने के लिए बरकापु, रूपापुर, मोहरनियां और नवदिया कुर्मियान, अड़पुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुंमरा, कलापुर और हरहरपुर की 250 एकड़ जमीन पर नई टाउनशिप प्रस्तावित है। अब सर्वे पूरा होते ही रेट का अनुमोदन होगा और अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ग्रेटर बरेली परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए ग्राम समाज की जमीन लेनी है। इसके बदले 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अधिग्रहण के अन्य मामलों में 241 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। दोनों के लिए बजट में 341 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

निर्माण और विकास कार्यों से चमकेगा शहर
  • 150 करोड़ रुपये से रामगंगा आवासीय परियोजना को संतृप्त किया जाएगा।
  • 300 करोड़ ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के स्थल विकास पर खर्च होंगे।
  • 100 करोड़ से बीडीए क्षेत्र के गांवों में जन सुविधाओं का विकास होगा।
  • 62 करोड़ से पीलीभीत रोड पर बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चौड़ीकरण।
  • 10 करोड़ से बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी तक मार्ग का चौड़ीकरण।
  • 26.82 करोड़ रुपये से रामगंगानगर में अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण। 
  • 7.55 करोड़ रुपये बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण पर खर्च होंगे। 
  • 2.11 करोड़ से बदायूं रोड पर अलखनाथ द्वार के निकट पार्क विकसित होगा।
  • 2.84 करोड़ से झुमका तिराहा स्थित महंत अवैद्यनाथ द्वार के निकट बनेगा पार्क
  • 0.81 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक हाॅल का निर्माण होगा।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • रामगंगानगर आवासीय योजना के आसपास के क्षेत्र में रामगंगा योजना लागू होने से जमीनों की कीमत बढ़ी है। 
  • भोजीपुरा क्षेत्र के मनेहरा, बिथरी क्षेत्र के कुआंटाडा, सदर क्षेत्र के नवदिया झादा, दभौरा खंजनपुर में पेट्रोलपंप फिलिंग स्टेशन के लिए अनापत्ति देने का निर्णय लिया गया।
  • टियूलिया में भू-उपयोग बदल कर यूपीसीडा की ओर से स्वीकृत प्रस्ताव पर वेयरहाउस बनाने के लिए मंजूरी दी गई।
  • बनखंडीनाथ चौराहे से चंदपुर बिचपुरी, अब्दुल्लामाफी कचौली व अहलादपुर होते हुए बड़ा बाइपास तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए किसानों से ली जाएगी सहमति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed