{"_id":"5fb81a068ebc3e9bdf462e35","slug":"lallan-killed-for-hundred-rupees-of-interestlallan-killed-for-hundred-rupees-of-interest-bareilly-news-bly4274027155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज के सौ रुपये के लिए मारा गया लल्लन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज के सौ रुपये के लिए मारा गया लल्लन
विज्ञापन
हत्यारोपी से पूछताछ करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एसएसपी ने हत्यारोपी सुमित को मीडिया के सामने किया पेश
विज्ञापन
पेचकश से हत्या करना कबूला, पांच निर्दोष जेल जाने से बचे
बरेली/आंवला। दिवाली पर पेचकश घोंपकर हुई युवक लल्लन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसएसपी ने पुलिस लाइन में हत्या आरोपी सुमित को मीडिया के सामने पेश किया तो उसने कबूला कि लल्लन ने अपना मोबाइल उसके पास पांच सौ रुपये में गिरवी रखा था। ब्याज के सौ रुपये न देने पर उसकी लल्लन से कहासुनी हो गई थी। इस पर उसने पेचकश से लल्लन की हत्या कर दी। लल्लन के भाई ने हत्या की रिपोर्ट उसकी प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन्हें निर्दोष माना है।
गांव करुआ ताल निवासी लल्लन की हत्या में उसके दोस्त सुमित को जेल भेजा गया है। 13 नवंबर को लल्लन घर से गायब हो गया था। 15 नवंबर को उसका शव खेत में मिला था। भाई मोहनलाल ने लल्लन की प्रेमिका के पति बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव लखनपुर निवासी मटरू सहित पांच लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांचपड़ताल की इन पांचों लोगों का कोई कसूर नजर नहीं आया। तब लल्लन के दोस्त गांव राजपुर खुर्द निवासी सुमित को पकड़ा गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी सुमित से पूछताछ की।
विज्ञापन
सुमित ने बताया लल्लन शराब का शौकीन था। शराब पीने के लिए रुपये न होने पर चार नवंबर को लल्लन ने अपना मोबाइल 500 रुपये में उसके पास गिरवी रख दिया। तय हुआ था कि छुड़ाते वक्त सौ रुपये ब्याज के देने होंगे। लल्लन की हरकतें देखकर सुमित को यकीन था कि वह मोबाइल नहीं छुड़ा सकेगा, लेकिन 13 नवंबर की रात लल्लन नशे में उसके पास पहुंचा और पांच सौ रुपये देकर मोबाइल मांगा। उसने ब्याज के सौ रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इसे लेकर झगड़ा हुआ। मोबाइल लेकर वह लड़खड़ाता हुआ अपने घर की ओर चला। तब मोबाइल हाथ से निकल जाने जाने और सौ रुपये भी न मिलने से झल्लाकर सुमित घर से पेचकश लेकर उसके पीछे चल दिया और एक खेत में पेचकश से वार करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब का धंधा करता है सुमित
सुमित ने बताया कि वह गांव में अवैध शराब बनाकर आसपास के क्षेत्र में इसकी बिक्री करता है। लल्लन भी शराब लेने उसके पास आता था। तभी दोनों में दोस्ती हो गई थी।
लल्लन की हत्या मोबाइल गिरवी रखने और सौ रुपये ब्याज न मिलने को लेकर की गई। आरोपी सुमित को जेल भेजा गया है। नामजद कराए गए पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
पेचकश से हत्या करना कबूला, पांच निर्दोष जेल जाने से बचे बरेली/आंवला। दिवाली पर पेचकश घोंपकर हुई युवक लल्लन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसएसपी ने पुलिस लाइन में हत्या आरोपी सुमित को मीडिया के सामने पेश किया तो उसने कबूला कि लल्लन ने अपना मोबाइल उसके पास पांच सौ रुपये में गिरवी रखा था। ब्याज के सौ रुपये न देने पर उसकी लल्लन से कहासुनी हो गई थी। इस पर उसने पेचकश से लल्लन की हत्या कर दी। लल्लन के भाई ने हत्या की रिपोर्ट उसकी प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन्हें निर्दोष माना है।
गांव करुआ ताल निवासी लल्लन की हत्या में उसके दोस्त सुमित को जेल भेजा गया है। 13 नवंबर को लल्लन घर से गायब हो गया था। 15 नवंबर को उसका शव खेत में मिला था। भाई मोहनलाल ने लल्लन की प्रेमिका के पति बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव लखनपुर निवासी मटरू सहित पांच लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांचपड़ताल की इन पांचों लोगों का कोई कसूर नजर नहीं आया। तब लल्लन के दोस्त गांव राजपुर खुर्द निवासी सुमित को पकड़ा गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी सुमित से पूछताछ की।
विज्ञापन
सुमित ने बताया लल्लन शराब का शौकीन था। शराब पीने के लिए रुपये न होने पर चार नवंबर को लल्लन ने अपना मोबाइल 500 रुपये में उसके पास गिरवी रख दिया। तय हुआ था कि छुड़ाते वक्त सौ रुपये ब्याज के देने होंगे। लल्लन की हरकतें देखकर सुमित को यकीन था कि वह मोबाइल नहीं छुड़ा सकेगा, लेकिन 13 नवंबर की रात लल्लन नशे में उसके पास पहुंचा और पांच सौ रुपये देकर मोबाइल मांगा। उसने ब्याज के सौ रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इसे लेकर झगड़ा हुआ। मोबाइल लेकर वह लड़खड़ाता हुआ अपने घर की ओर चला। तब मोबाइल हाथ से निकल जाने जाने और सौ रुपये भी न मिलने से झल्लाकर सुमित घर से पेचकश लेकर उसके पीछे चल दिया और एक खेत में पेचकश से वार करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अवैध शराब का धंधा करता है सुमित
सुमित ने बताया कि वह गांव में अवैध शराब बनाकर आसपास के क्षेत्र में इसकी बिक्री करता है। लल्लन भी शराब लेने उसके पास आता था। तभी दोनों में दोस्ती हो गई थी।लल्लन की हत्या मोबाइल गिरवी रखने और सौ रुपये ब्याज न मिलने को लेकर की गई। आरोपी सुमित को जेल भेजा गया है। नामजद कराए गए पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी