{"_id":"6602c0f17463789a13032ad7","slug":"lalla-gaddi-relatives-demanded-extortion-report-filed-in-bareilly-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेल में बंद लल्ला गद्दी के रिश्तेदारों ने मांगी रंगदारी, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेल में बंद लल्ला गद्दी के रिश्तेदारों ने मांगी रंगदारी, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 26 Mar 2024 06:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:04 PM IST
सार
जेल में बंद लल्ला गद्दी का नाम लेकर धमकाने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी लल्ला गद्दी के रिश्तेदार हैं। उनके खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में माफिया अशरफ के साले सद्दाम का खास गुर्गा लल्ला गद्दी इन दिनों गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद है। इधर, लल्ला गद्दी के करीबी और रिश्तेदार रंगदारी वसूलने में लगे हैं। उसके नाम से रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नाला निवासी अख्तर अली ने बताया कि वह सीबीगंज क्षेत्र के सराय तल्फी स्थित अपने खेत पर गए थे। गैंगस्टर लल्ला गद्दी के रिश्तेदार अबरार गद्दी, जाहिद गद्दी, दानिश गद्दी और राशिद खेत पर आकर लल्ला गद्दी का नाम लेकर धमकाने लगे।
विज्ञापन
दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी
लल्ला गद्दी के गुर्गों ने खेत पर निर्माण कराने के बदले दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर अख्तर की पिटाई की गई। अख्तर ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उसे बचाया। आरोपी अख्तर की बाइक तोड़कर फरार हो गए। सीबीगंज थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
'अमेठी, रायबरेली या..': क्या कांग्रेस देगी लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी को मौका? सपा इस सीट पर दे सकती है साथ
पिछले दिनों लल्ला गद्दी के ही रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर की पिटाई की थी। मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रंगदारी के कई मामलों से लल्ला गद्दी का नाम जुड़ चुका है। बताया जा रहा है लल्ला गद्दी जेल से गुर्गों को निर्देश देता है। लल्ला गद्दी को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।