Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalkuan-Rajkot special weekly train from 17

Railway News: लालकुआं-राजकोट के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन 17 मई से, समय सारिणी जारी

Wed, 06 May 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 12:35 AM IST
सार

बरेली होकर लालकुआं-राजकोट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। 

विज्ञापन
Lalkuan-Rajkot special weekly train from 17
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे लालकुआं-राजकोट के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह गाड़ी दोनों ओर से नौ-नौ फेरों के लिए चलाई जाएगी। मंगलवार को समय सारिणी जारी करने के साथ टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है।
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलने के बाद 2:13 बजे इज्जतनगर, 2:33 बजे बरेली सिटी, 2:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से बदायूं, हाथरस, मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 6:18 बजे राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन


05046 राजकोट-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 2:50 बजे बरेली जंक्शन, 3:18 बजे बरेली सिटी, 3:35 बजे इज्जतनगर आएगी और तीसरे दिन तड़के 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed