{"_id":"66f6d92641b8fe909b0e2845","slug":"lalit-is-sherus-henchman-created-a-threat-through-auto-stand-gang-war-bareilly-news-c-4-bly1015-490121-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शेरू का गुर्गा है ललित, ऑटो स्टैंड गैंगवार से बनाई धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शेरू का गुर्गा है ललित, ऑटो स्टैंड गैंगवार से बनाई धमक
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर ललित सक्सेना इलाके का चर्चित बदमाश है। आम आदमी पार्टी की नेता कृष्णा भारद्वाज के अलावा भी वह कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में जानलेवा हमले के दो मुकदमे वर्ष 2016 और 2021 में दर्ज किए गए। ललित के खिलाफ लूटपाट, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के करीब बीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिसवालों से करीबी की बदौलत ऑटो स्टैंड गैंगवार से उसने धमक बनाई थी। पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में भी शामिल रहा।
ललित सक्सेना एक दशक पहले इज्जतनगर क्षेत्र में ऑटो स्टैंड चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर शेरू यादव का खास गुर्गा हुआ करता था। अवैध स्टैंड की कमाई को लेकर अक्सर शहर में गैंगवार होता था। ललित इसमें जरूर शामिल होता था। शेरू यादव की हत्या के बाद उसके हत्यारोपी श्याम की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद स्टैंड के गैंगवार में डीके की हत्या की गई थी। तब ललित शेरू गैंग से अलग हो गया। लगातार हत्याएं और गैंगवार से परेशान पुलिस ने स्टैंड बंद करा दिए। ललित ने खर्चा चलाने के लिए अपनी आपराधिक छवि के बूते इज्जतनगर स्टेशन के बाहर लगने वाली दुकानों से वसूली शुरू कर दी। ये दुकानें हटवा दी गईं तो ललित काफी दिनों तक गायब रहा। इसके बाद ललित ने 2021 में कृष्णा भारद्वाज पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी और उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में ललित सक्सेना नजर आया। वीडियो वायरल हुए तो इज्जतनगर पुलिस ने सबसे पहले ललित सक्सेना को ही पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से ललित जिला जेल में है।