{"_id":"62a4fecf3ed5f830533d1b9f","slug":"lal-phatak-road-closed-without-information-bareilly-news-bly487963945","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना बंद कर दिया लाल फाटक रोड, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना बंद कर दिया लाल फाटक रोड, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लाल फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रहीं एजेंसियों ने शनिवार को बिना किसी सूचना के रोड बंद कर दिया। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों को लाल फाटक से लौटा दिया गया। इससे यात्री खासे परेशान रहे। दोपहिया वाहन वालों ने गलियों से निकलना शुरू किया तो वहां जाम लग गया। लाल फाटक रोड बंद करने की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं थी। हालांकि निर्माण एजेंसियों का कहना है कि वे डायवर्जन के लिए पत्र भेजे चुकी हैं।
लाल फाटक पर कई साल से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। फिलहाल ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जा रहे हैं। रेलवे के अधिकारी निर्माण एजेंसी पर जल्द काम पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। बरेली-चंदौसी रेलखंड पर ब्लॉक के बाद गर्डर रखे जा चुके हैं। अब बरेली-शाहजहांपुर मेन लाइन के बीच में गर्डर रखे जाने हैं। लिहाजा निर्माण एजेंसी ने रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को पत्र भेजा था, लेकिन इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शनिवार को निर्माण एजेंसी ने लालफाटक के बदायूं दिशा वाले रोड को बोल्डर लगाकर बंद कर दिया। अचानक बिना बताए रोड बंद कर देने से यात्रियों समेत वाहन चालकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।