{"_id":"615d80ff8ebc3e61df07e830","slug":"lakhimpur-kheri-violence-deceased-reporter-raman-kashyap-wife-gets-45-lakh-rupees-cheque-of-compensation-from-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: निघासन के मृत पत्रकार रमन कश्यप की पत्नी को प्रशासन ने सौंपा 45 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: निघासन के मृत पत्रकार रमन कश्यप की पत्नी को प्रशासन ने सौंपा 45 लाख का चेक
Wed, 06 Oct 2021 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Oct 2021 04:27 PM IST
सार
राहुल गांधी के निघासन, पलिया और धौरहरा जाने के एलान पर जिला प्रशाशन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पत्रकार रमन कश्यप और श्याम सुंदर को 45- 45 लाख का चेक तहसीलदार निघासन के हाथों भिजवाया है।
विज्ञापन
मृतक पत्रकार रमन कश्यप की पत्नी को सौंपा 45 लाख का चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया बवाल मामले में निघासन के मृत पत्रकार रमन कश्यप की पत्नी को जिला प्रशासन की तरफ से 45 लाख रुपये का चेक दिया गया है। डीएम डॉक्टर अरविंद चौरसिया ने बताया कि निघासन के मृतक पत्रकार रमन कश्यप और श्याम सुंदर निषाद को 45- 45 लाख का चेक भिजवाया गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के निघासन, पलिया और धौरहरा जाने के एलान पर जिला प्रशाशन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पत्रकार रमन कश्यप और श्याम सुंदर को 45- 45 लाख का चेक तहसीलदार निघासन के हाथों भिजवाया है।
विज्ञापन
श्याम सुंदर निषाद निघासन तहसील के सींगाही कस्बे के ब्लॉक अध्यक्ष थे। मामले में कुल आठ मृतकों में छह को मुआवजा मिला है। जबकि टेनी के ड्राइवर मृतक हरिओम और भाजपा नेता शुभम मिश्र को अभी कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन