फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Kheri NEWS Violent animal ate one and a half year old girl after entering the house, organs found outside the village

लखीमपुर खीरी: घर में घुसकर हिंसक जानवर ने डेढ़ वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, गांव के बाहर मिले अंग

Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri NEWS Violent animal ate one and a half year old girl after entering the house, organs found outside the village
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार जंगली जानवर डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया। घटना के वक़्त बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी।  सुबह जानकारी होने पर परिजन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसकी खोज बीन शुरू हुई।
विज्ञापन


सोमवार को गांव के बाहर उसके अंग बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अंगो को बरामद कर देकर सुबह उसकी खोजबीन पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरू की तो गांव के बाहर खेतों में उसके कटे फटे अंग बरामद हुए। उन अंगों को मौके पर पहुचीं पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है। 
विज्ञापन


उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार ग्राम पंचायत चकदहा मजरा मांझा सुमाली निवासी राममिलन निषाद के घर मे रविवार को देर रात खूंखार जंगली जानवर घुसकर बिस्तर पर सो रही उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची रोमा को उठाले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस को देकर रात दहशत में गुजारी।  सोमवार को सुबह ग्रामीण बच्ची की तलाश के जुट गए। इस बीच गांव के बाहर खेतों में रोमा के कपड़े व कटे फ़टे अंग लोगों को दिखाई पड़े। पग चिन्ह देखकर बाघ या तेंदुए की आशंका जताई जा रही है। 

वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुचीं वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों मिले पग चिन्हों भेड़िये के लग रहे है। फ़िलहाल क्षेत्र में जंगली जानवरों की पहचान कर नजर रखने के लिए विभागीय टीम लगा दी गई है। जल्द ही पिंजरे मंगवाकर खूंखार जानवर पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान वन विभाग के वन रक्षक सतीश मिश्रा,सत्यप्रकाश,अनिल कुमार,रमाशंकर पाण्डेय ने क्षेत्र में कांबिग की।

सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते हुए 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी है और लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed