फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Kheri MLA Yogesh Verma said I had reached spot on complaint of snatching of nomination papers

थप्पड़ कांड की पूरी कहानी: विधायक बोले- पता चला था कि नामांकन पत्र छीने जा रहे, मौके पर गया तो कर दिया हमला

Wed, 09 Oct 2024 09:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Oct 2024 09:57 PM IST
सार

आईजी लखनऊ रेंज प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रशासन की ओर से चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri MLA Yogesh Verma said I had reached spot on complaint of snatching of nomination papers
लखीमपुर खीरी थप्पड़ कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार से चल रही तनातनी ने बुधवार को बवाल का रूप ले लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं से पर्चे छीने जाने की शिकायत पर बैंक के प्रधान कार्यालय पहुंचे भाजपा के सदर विधायक योगश वर्मा और बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह आमने-सामने आ गए। बहस के बीच अवधेश सिंह ने पुलिस वालों के सामने ही विधायक के तमाचा जड़ दिया। व

विज्ञापन


इसी बीच अवधेश सिंह के पक्ष से एक और शख्स ने विधायक के पीछे से तमाचा मारा तो समर्थकों ने उसे गिराकर पीट दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी विधायक को वहां से ले गए। हालांकि उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। शाम को आईजी लखनऊ रेंज प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रशासन की ओर से चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे से प्रधान कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 11 बजे इस बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया कि कुछ उम्मीदवारों के पर्चे छीने जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक योगेश वर्मा और अवधेश सिंह का बैंक के पास ही सेंट डॉन बॉस्को कॉलेज वाली गली में आमना-सामना हो गया। दोनों में बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन

कोई कुछ समझ पाता कि अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। भीड़ में शामिल कुछ अन्य लोगों ने भी विधायक के तमाचे जड़ दिए। पुलिसकर्मी किसी तरह विधायक को वहां से बचाकर ले गए। इसके बाद नारेबाजी कर रहे विधायक समर्थकों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।एसपी गणेश प्रसाद साहा के अलावा शाम करीब चार बजे आईजी प्रशांत कुमार ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर हाथ उठाया
मुझे पता चला था कि भाजपा कार्यकर्ताओं के नामांकन पत्र छीने जा रहे हैं। व्यापार मंडल के राजू अग्रवाल को पीटा और उनका पर्चा फाड़ दिया गया। इसी वजह से जब मैं मौके पर पहुंचा तो अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। मामले में पार्टी संगठन के जो दिशा-निर्देश होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - योगेश वर्मा, सदर विधायक

मारपीट करना विधायक का काम
मारपीट करना विधायक का काम है। उनके साथ कौन मारपीट कर सकता है। विधायक कम से कम डेढ़ सौ लोगों को लेकर आए और खुद गेट पर मारपीट शुरू कर दी। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता कि विधायक ने क्यों ऐसा किया। मैं अधिवक्ता हूं, कानून हाथ में लेना मेरा काम नहीं है। - अवधेश सिंह, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ

जांच के बाद होगी कार्रवाईघटना के बारे में जानकारी हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed