{"_id":"63956878ba7c6306363beab3","slug":"lakhimpur-kheri-case-brother-of-main-witness-attacked-with-sword-accused-close-to-ashish-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह के भाई पर तलवार से हमला, आशीष मिश्र के करीबी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह के भाई पर तलवार से हमला, आशीष मिश्र के करीबी पर आरोप
Sun, 11 Dec 2022 12:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:52 PM IST
सार
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह के छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात हुए हमले में सर्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले का आरोप आशीष मिश्र के करीबी पर है। आरोप है कि पुलिस ने भी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
घायल का भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में किसानों की हत्या के केस में गवाह के भाई ने खुद पर विपक्षियों की तरफ से जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उधर आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी न तो थाना प्रभारी राजू राव ने तहरीर ली और न ही घायल का मेडिकल करवाया।
कोतवाली क्षेत्र के कल्होरी गांव निवासी सर्वजीत सिंह 25 पुत्र अंग्रेज सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 दिसम्बर की रात 10 बजे के करीब अपने मित्र के यहां मुंडन संस्कार की पार्टी में शामिल होने शिवा पैलेस गया था। आरोप है कि उसका भाई तिकुनिया हिंसा में गवाह है।
जहां विपक्षी और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू का खास आदमी विकास चावला पहले से ही मौजूद था। जो कि उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि विकास ने जैसे ही उसे पार्टी में देखा तभी उसने अपने अन्य साथियों के साथ एक तलवार लेकर आ गया और गाली गलौजृ करते हुए तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मामले में घायल सर्वजीत सिंह के भाई प्रभुजीत सिंह जो कि तिकुनिया हिंसा में गवाह भी है, उसने बताया कि शनिवार को थाने में तहरीर दी लेकिन प्रभारी थाना राजू राव ने न तो तहरीर ली और न ही मुकदमा दर्ज कराया। यहां तक कि मेडिकल भी नहीं करवाया। मजबूरन गंभीर हालत में उन्हें घायल भाई को लखीमपुर के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी राजू राव का कहना है कि उन्हें तहरीर ही नहीं मिली है।