फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady constable accuses RPF inspector of abusing in bareilly

Bareilly News: महिला सिपाही ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर लगाया अश्लीलता का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

Tue, 21 Nov 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 01:16 PM IST
सार

महिला सिपाही का आरोप है कि इंस्पेक्टर गाली देकर बात करते हैं। उनके व्यवहार में अशोभनीयता और अश्लीलता है। सिपाही की शिकायत पर जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
lady constable accuses RPF inspector of abusing in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में आरपीएफ के रेल कोच कारखाना पोस्ट प्रभारी जीएस मीना ने महिला सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। शिकायत मिलने पर सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने उसको पोस्ट से हटाकर कंट्रोल रूम से अटैच किया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

 
इज्जतनगर रेल कोच कारखाना पिछले दिनों विजिलेंस छापा और फिर कर्मचारियों का पेंशन अंशदान निजी कंपनियों में जमा करने को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब महिला सिपाही से बदसलूकी को लेकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जीएस मीना चर्चा में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: भाई दूज के बाद मायके से नहीं लौटी पत्नी, गुस्से में पति ने दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला सिपाही का आरोप है कि पोस्ट प्रभारी गाली देकर बात करते हैं। उनके व्यवहार में अशोभनीयता और अश्लीलता है। इससे पोस्ट पर तैनात महिला स्टाफ परेशान रहता है। सीनियर कमांडेंट की ओर से कार्रवाई के बाद पोस्ट प्रभारी बीमारी का बहाना बनाते हुए अस्पताल में भर्ती हो गया है।

कारखाना के कार्मिक अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल
महिला कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को लेकर रेल कोच कारखाना के कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों आदेश जारी कर अपने कक्ष में महिला कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। कारखाना की महिला कर्मचारियों में इसको लेकर भी रोष है।

आरपीएफ इज्जतनगर मंडल के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्ट प्रभारी को वहां से हटाकर कंट्रोल रूम से अटैच कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed