फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lady bookmaker, who betted on WhatsApp, was arrested along with Tamancha

व्हाट्सएप से सट्टा चलाने वाली लेडी सट्टेबाज तमंचा समेत गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lady bookmaker, who betted on WhatsApp, was arrested along with Tamancha
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पांच लाख रुपये बरामद, सट्टेबाज राबिया की ब्रांच चलाती है महिला

विज्ञापन
बरेली। हजियापुर में काफी समय से सट्टे की खाईबाड़ी करती आ रही एक महिला को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। महिला नामी सट्टेबाज राबिया की ब्रांच चलाती है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके अड्डे से लाखों रुपये और एक तमंचा भी बरामद किया। साथ में काम करने वाली उसकी देवरानी समेत तीन लोग फरार हो गए। महिला व्हाट्सएप से सट्टा चलाती थी। बारादरी थाने में महिला सट्टेबाज और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
बारादरी पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह मॉडल टाउन चौकी पर तैनात महिला एसआई अनुराधा वर्मा ने महिला सट्टेबाज के अड्डे पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशोदा बताया। पुलिस के मुताबिक, महिला से 12 बोर का एक तमंचा भी बरामद हुआ। जिसे वह इलाके में दबंगई दिखाने के लिए अपने साथ रखती थी। जबकि सट्टेबाजी में साथ देने वाली देवरानी रचना, पर्ची लाने वाला मुश्ताक और असलम भाग निकला। छानबीन के दौरान पुलिस ने अड्डे से 5,32,305 रुपये बरामद किए। महिला एसआई ने अकेले ही सट्टेबाज के अड्डे पर दबिश दी थी। पुलिस को देख सट्टेबाज ने तमंचा भी निकाला था लेकिन मौके पर टीम पहुंचने के बाद उस पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक करीब छह साल पहले पति की मौत के बाद जशोदा ने उसका सट्टे का काम संभालना शुरू कर दिया था। वह हजियापुर में सट्टेबाज राबिया की ही ब्रांच चलाती है। वहीं असलम भी जशोदा के साथ मिलकर सट्टा करने के साथ ही चरस और गांजे की भी तस्करी करता है। असलम का बेटा अमन करीब तीन महीने पहले अपने घर से कांकरटोला पुलिस की दबिश के दौरान करीब साढे़ चार किया गांजा के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे भी जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजी के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस के मुताबिक छानबीन के दौरान सामने आया कि महिला ने मोबाइल में व्हाट्सएप पर व्हाट्सएप वेब बिजनेस नाम से एक ग्रुप बना रखा है। इसमें काफी लोग जुड़े थे। लोग व्हाट्सएप ग्रुप में ही नंबर लिखकर डालते थे। पुलिस अब मोबाइल से अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed