फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   labour died while cleaning drainage

पत्नी का सवाल- बगैर सुरक्षा किट क्यों करा रहे थे काम

Wed, 25 May 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
labour died while cleaning drainage
बरेली। सेटेलाइट चौराहे के पास नाले में गिरकर मरे मजदूर राजीव की पत्नी संगीता ने नगर निगम के अफसरों से सवाल किया है कि उनके पति को बगैर सुरक्षा किट दिए क्यों नाले की सफाई कराई जा रही थी। उधर, नगर निगम के एक्सईएन संजीव प्रधान का कहना है कि राजीव सांस रोगी होने के साथ निमोनिया पीड़ित भी था। काम करते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाले में गिर गया।
विज्ञापन

बारादरी के आजादनगर में रहने वाली संगीता ने बताया कि उनके पति ठेकेदार नीरज पटेल उर्फ नरेश के साथ नगर निगम के अधिकारियों के निर्देशन में नालों की सफाई करते थे। सोमवार को ठेकेदार नीरज उनके पति को सुबह सात बजे सेटेलाइट पर नाले की सफाई कराने के लिए बुलाकर ले गया था। काम करते हुए वह नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। संगीता का आरोप है कि उनके पति ने कई बार ठेकेदार से सुरक्षा किट देने को कहा था, लेकिन ठेकेदार अनसुनी करता रहा। राजीव के भाई रवि कुमार का कहना है कि अगर राजीव सुरक्षा किट पहनकर काम कर रहे होते तो उनकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन

पैसे नहीं नौकरी चाहिए
आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने थाने में राजीव के परिजन पर दबाव बनाकर मामला रफादफा करने की कोशिश की, लेकिन राजीव की पत्नी संगीता ने साफ मना कर दिया। कहा, उनके छोटे बच्चे हैं। वह कैसे उनका पालन-पौषण करेंगी। उन्हें पैसे नहीं नौकरी चाहिए। ठेकेदार ने पुलिस पर भी दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। ठेकेदार का कहना है कि राजीव शराब पीने का आदी था। इसी कारण उन्होंने पांच दिन पहले उसे काम से हटा दिया था, लेकिन सुपरवाइजर की सिफारिश पर उसे दोबारा काम पर रख लिया था। उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका इसमें कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले परिजन की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
मिर्गी का दौरा पड़ने से मजदूर नाले में गिरा था। वह सांस का भी रोगी था। डॉक्टरों ने उसे निमोनिया भी बताया है। मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। - संजीव प्रधान, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed