{"_id":"61f6a30b5cb2e90162534c94","slug":"labour-death-on-brick-field-bareilly-news-bly473959859","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े पर गिरने से छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़े पर गिरने से छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर चौराहे के पास स्थित कोटूमल के ईंट भट्टे पर मजदूर करन नारग की मौत हो गई। नशे में फावड़े पर गिर जाने के कारण गर्दन में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
47 वर्षीय करन नारग छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बाजार थाना सिरसवा के सिरमौआ गांव का रहने वाला है। वह छत्तीसगढ़ के कई लोगों के साथ तीन महीने पहले निगोही में हमजापुर चौराहा के पास स्थित कोटूमल के भट्टे पर मजदूरी के लिए आया था।
पत्नी फूलबाई और छह बच्चे के साथ कस्बे में रहता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात शराब के नशे में होने के कारण करन फावड़े पर गिर गया। उसकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को देखकर मृतक की पत्नी फूलबाई व बच्चे बिलख पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फूलबाई ने बताया कि छत्तीसगढ़ के करीब 40 से 45 लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।