{"_id":"5eab24708ebc3e90454391e1","slug":"laborer-dies-due-to-electric-current-on-a-brick-kiln-in-rajau-industrial-area-bareilly-news-bly404303117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजऊ औद्योगिक क्षेत्र में ईट भट्ठे पर करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजऊ औद्योगिक क्षेत्र में ईट भट्ठे पर करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाने की कोशिश में पांच साथी झुलसे, परिवार ने भट्ठा मालिकों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। ईट-भट्ठे पर कोयला काटने के लिए मशीन स्टार्ट कर रहे मजदूर की करंट से मौत हो गई। जबकि उसके पांच साथी झुलस गए। परिवार ने भट्ठा मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है ।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परस्पुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक ईट भट्ठा है। गुरुवार सुबह यहां कोयला काटने की मशीन स्टार्ट करते समय रजऊ निवासी मजदूर 20 वर्षीय संदीप मशीन के तार से चिपक गया। उसे तार से छुड़ाने की कोशिश में उसके पांच साथियों को भी करंट लग गया। करंट लगने से संदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथी गांव निवासी तेजराम, देवेंद्र, सुनील, नन्हे, विकास व रंजीत झुलस गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

ऑपरेटर होता तो न होता हादसा
परिवार ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संदीप के पिता नेत्रपाल ने आरोप लगाया है कि कई बार संदीप ने मालिक से मशीन के लिए ऑपरेटर रखने को क़हा था, लेकिन मालिक ने ऑपरेटर नहीं रखा। वह संदीप पर मशीन चलाने का दबाव बनाते थे। अगर तकनीकी जानकार ऑपरेटर होता तो हादसा नहीं होता। संदीप चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने 11 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन