फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer dies after being hit by power line

Bareilly News: बिजली की लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 30 Dec 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by power line
पेड़ पर चढ़कर ईंधन के लिए लकड़ी काटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर। ईंधन के लिए लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़े मजदूर की ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर तक शव पेड़ पर ही लटका रहा। बाद में पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी बुद्धसेन (40) मजदूरी करते थे। गांव में वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रह रहे थे। रविवार सुबह वह गांव से कुछ दूरी पर कमुआ मोड़ के पास घर के चूल्हे के लिए लकड़ी लेने गए थे। लकड़ी काटने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के ऊपर से 11 केवी लाइन गुजर रही थी। लकड़ी काटते समय बुद्धसेन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक वह लकड़ी लेकर नहीं लौटे तो परिजन खोजने के लिए निकले। कमुआ मोड़ के पास उनका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक की मौत पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हुई है। लाइन पेड़ से छू रही थी। इस कारण हादसा हुआ। एहतियात के तौर पर पेड़ को छंटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed