फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Labor families will get financial help for education and marriage

श्रमिक परिवारों को शिक्षा-शादी के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

Tue, 11 Aug 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Labor families will get financial help for education and marriage
श्रमिक स्पेसल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : demo photo

रविवार को हुई मंडल स्तर की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला भी रहे शामिल

विज्ञापन
बरेली। श्रमिक परिवारों को शिक्षा और शादी के लिए शासन से पांच योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी। रविवार को मंडल स्तर की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला भी जुड़े रहे।

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता के तहत श्रमिक परिवार के बच्चों को डिग्री कोर्स में 10 हजार, डिप्लोमा कोर्स में आठ हजार व सर्टिफिकेट कोर्ट में पांच हजार रुपये देना तय किया गया है। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना के तहत 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को तीन हजार व 75 प्रतिशत अंक पाने वालों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना में दो बेटियों की शादी के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राजा हरीशचंद्र मृतक आश्रित सहायता योजना के तहत श्रमिक की मृत्यु होने पर परिवार के सबसे बड़े या अविवाहिता बेटी को 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। दत्तोपंत ठेगड़ी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिक की मृत्यु के बाद उसके परिवार को एक महीने के अंदर ही आवेदन करना होगा। योजनाओं के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। महीप सिंह, अजीत कनौजिया, वीके सिंह, सत्येंद्र मिना आदि अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed