फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kutubkhana sabji mandi

वाक फॉर यूनिटी में उमड़ा शहर

Thu, 15 Aug 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
kutubkhana sabji mandi
वाक फॉर यूनिटी में उमड़ा शहर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
देश के मान-सम्मान और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करने को बुधवार को शहरवासी उमड़ पड़े। मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित वॉक फॉर यूनिटी का। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ शहरवासियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अमर उजाला की रैली ‘वॉक फॉर यूनिटी’ का हिस्सा बनने के लिए सुबह सात बजे से ही लोगों का स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने झंडा दिखाकर वॉक फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया। रैली में एसआर इंटरनेशनल, बेदी इंटरनेशनल, हैरो स्कूल डीडीपुरम, सेक्रेड हार्ट्स और जयनारायण कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज के बैंड ने अपनी धुनें बिखेरकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। जीआईसी की स्काउट गाइड की टीम ने रैली की व्यवस्थाएं संभाली। फ्लैग ऑफ के बाद रैली कदमताल करते हुए डीडीपुरम शहीद स्मारक पहुुंची जहां मानव शृंखला बनाकर शहीदों को नमन किया गया। इसके बाद रैली एकता नगर रोड होते हुए वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन


आज 52 सेकंड के लिए थम जाएगा शहर, गूंजेगा राष्ट्रगान
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की शृृंखला में गुरुवार 15 अगस्त को सुबह दस बजे पूरा शहर राष्ट्रगान में भागेदारी करेगा। देश का गौरव बढ़ाने के इस कार्यक्रम के दौरान जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। राष्ट्रगान का आयोजन गांधी उद्यान चौराहे के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर होगा। उद्योग व्यापार मंडल ने अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को शहर के बाजारों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे गुरुवार को 15 अगस्त की सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं और इस अनूठे कार्यक्रम में भागीदार बनकर एक रिकॉर्ड कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां किसके निर्देशन में कार्यक्रम
डीडीपुरम- विपिन कोहली, विकास नागपाल, पुलकित वाजपेयी, सीबीगंज- रचित गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनिल भारद्वाज, डेलापीर- जुगल सुखानी, चंद्रसेन गंगवार, प्रेमनगर धर्मकांटा- अवधेश अग्रवाल डब्बू, मनोज मोदी, मुकेश अग्रवाल, कोहाड़ापीर- योगेंद्र अग्रवाल, सतीश सेठी, राजेश ओबेराय, घंटाघर- दर्शन लाल भाटिया, गुरुसरन, आशीष मेहरोत्रा, पटेल चौक- रविंद्र यादव, सर्वेश कम्बोज, पप्पू तनेजा, चौकी चौराहा- अनूप अग्रवाल, प्रेम शंकर, देवेंद्रनाथ, श्यामगंज- प्रकाश आयलानी, दुर्गेश खटवानी, शिरीष गुप्ता, सुभाषनगर- रवि अरोरा, गुरुसेवक सिंह, श्यामदीप सक्सेना, साहूकारा- विपिन गुप्ता, पन्नीलाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, पुराना शहर- मोहसिन आलम, अजय शंकी, हाजी रकीब, सदर बाजार- संजीव गेरा, सुधीर मेहरोत्रा, धीरज सूरी, पीलीभीत बाईपास- पंकज अग्रवाल, दीप चंद्र, पियूष अग्रवाल, मढ़ीनाथ शिव मंदिर- महेश कनौजिया, नरोत्तम आर्या, मथुरा प्रसाद।

रेजिडेंट सोसायटी भी होंगी शामिल
राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन सुबह दस बजे शहर प्रमुख चौराहों के साथ ही शहर की कई कॉलोनियों में भी होगा। इसमें महानगर, सन सिटी, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, मेगा सिटी, आशीष रॉयल पार्क की रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के अलावा अन्य कॉलोनियों में भी सुबह दस बजे राष्ट्रगान के दौरान जो जहां होगा वहीं, ठहर जाएगा।


ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ के प्रमुख सहयोगी उद्योग व्यापार मंडल के साथ श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, रामा श्यामा पेपर मिल, विद्या भवन स्कूल, कोरल मोटर्स प्रा. लिमिटेड, ओमेगा क्लॉसेज, मस्कट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हार्टमन कॉलेज, आयुष्मान फर्टिलाइजर्स, पार्क एवेन्यू, परीक्षा गुरु, महावीर इंडस्ट्रीज, मेहता ट्रेडर्स, आरके इंडस्ट्रीज, एलआईसी, बैंक ऑफ बड़ौदा हैं।
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम पॉवर्ड बाई- कैनविज ग्रुप, मारिया फ्रोजन।
को पॉवर्ड बाई- मॉर्डन ज्वैलर्स, राजश्री ग्रुप, फ्यूचर ग्रुप, मनीलम डेकोरेटिव।
फोटोग्राफी पार्टनर- हायर क्लिक्स
आउटडोर पार्टनर- गजकेसरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed