फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kutubkhana read the prayers at the mosque in peaceful environment

शांति पूर्ण माहौल में पढ़ी गयी कुतुबखाना मस्जिद में नमाज

Sat, 11 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 11 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kutubkhana read the prayers at the mosque in peaceful environment
कुतुबखाना म‌स‌िजद
कुतुबखाना मस्जिद में शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। अलबत्ता एहतियाती तौर पर मस्जिद व आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एक साल से कुतुबखाना मस्जिद मसलकी विवादों के चलते बंद रही। जो पिछले दिनों 6 जून को ही खुली है। रमजान के पहले जुमे के साथ ही मस्जिद खुलने के बाद भी यह पहला जुमा रहा। यहां पर नबीरे आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां ने जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने रमजान मुबारक की रहमत-ओ-बरकत और अमन-ओ-इत्तेहाद पर विस्तार से तकरीर की। मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। ऊपर की छत भरने के बाद नीचे बेसमेंट हाल भी नमाजियों से पूरा भर गया। उधर नमाज के समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बस पुलिस के जवान ही हर तरफ नजर आ रहे थे। गली हो या गलियारा और बाजार की दुकानों में भी बैठक कर पुलिस के जवान निगरानी बनाए हुए थे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर कुतुबखाना व्यापार मंडल के महामंत्री जावेद खान ने धन्यवाद दिया है।   
विज्ञापन


अकीदत के साथ के अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज 
रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। सभी छोटी बड़ी मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। इसमें शहर की शाही जामा मस्जिद, दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद और नौमहला मस्जिद में बड़ी जमात के साथ लोगों ने नमाज अदा की। रमजान के पहले जुमे को लेकर सुबह से रोजेदारों में उत्साह रहा। छोटा हो या बड़ा सभी ने सुबह से ही नमाज की तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर होते ही लोग मस्जिद के लिए निकलने लगे। फिर बारी-बारी से अलग-अगल मस्जिदों में नमाजे शुरू हुई। यह सिलसिला साढ़े तीन बजे तक जारी रहा। उधर मस्जिद में भी सुबह से तैयारियां की जा रही थीं। कई मस्जिदों में नई जानमाजें बिछाई गई थीं तो वजू के भी विशेष इंतजाम किए गए। सराय खाम की जामा मस्जिद, बांस मंडी की काशीफुल उलूम मस्जिद, साहूकारा की शिया आसफी जामा मस्जिद, पुराना शहर मिर्जा मस्जिद, शाहदाना वली दरगाह मस्जिद, सैलानी मस्जिद, बारादरी की चांद मस्जिद, नूरानी मस्जिद, नूरी मस्जिद, शहामतगंज की कलंदर शाह मस्जिद, शहर की मोती मस्जिद, चौकी चौराहा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद आदि में भी भारी भीड़ रही। जुमे की नमाज के चलते सभी मुस्लिम इलाकों में बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज अदा की।      
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर बिजली हुई गुल 
बिजली ने जुमे की नमाज में भी रोजेदारों को परेशान किया। नमाज के वक्त बिजली गुल हो गई नमाजियों को घुटन और पसीने में नमाज अदा करना पड़ी। जसोली में दोपहर को बिजली गुल हो गई। यहां की पीरा शाह मस्जिद एसी होने के कारण कारण पूरी पैक भी है। अचानक बिजली के गुल हो जाने से नमाजियों को घुटन में नमाज अदा करनी पड़ी। नमाजी नासिर कुरैशी का कहना  है कि अचानक बिजली जाने पर मस्जिद में घुटन हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बीआई बाजार की मस्जिद में भी यही हुआ।  नमाज के समय पूरे बीआई बाजार की बिजली गुल हो गई। उस समय मस्जिद में करीब ढाई सौ नमाजी  थे। तारिक शमसी ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद लोगों को नमाज के दौरान घुटन हुई। 


चीन में रोजे की पाबंदी का विरोध
टीटीएस युवा ने चीन हुकूमत की ओर से मुसलमानों के रोजा रखने पर पाबंदी लगाए जाने का विरोध किया है। साथ ही जिलाधिकारी से मिल कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें प्रधानमंत्री से अपने स्तर से बात करके इस रोक का हटवाने के प्रयास की बात कही है। साथ ही कहा है कि रोजे पर पाबंदी लगाना मुसलमानों के अधिकारों का हनन है। यह ज्ञापन महासचिव इशरत नूरी के साथ मंजूर खां, मुजाहिद बेग, सय्यद माजिद अली, सय्यद एजाज, काशिफ रजा आदि ने दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed