फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kutubkhana flyover construction starts soon from koharapeer side also

BAREILLY: अब कोहाड़ापीर साइड से भी कुतुभखाना पुल निर्माण शुरू करने की तैयारी

Wed, 26 Oct 2022 03:25 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Wed, 26 Oct 2022 03:25 PM IST
सार

कुतुबखान पुल का निर्माण 27 सितंबर के बाद से तेज रफतार पकड़ लेगा। सेतु निगम त्योहारों के बाद निर्माण कार्य को कोहाड़पीर से भी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कुतुबखाना पुल अप्रैल 2023 तक बनकर खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

कुतुबखाना पुल का निर्माण अब कोहाड़ापीर साइड से भी शुरू करने की तैयारी है। 27 अक्तूबर के बाद इस निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही काम शिफ्ट के अनुसार होगा, जो दिन-रात चलेगा, तभी सेतु निगम अप्रैल 2023 तक पुल का निर्माण पूरा कर पाएगा।
विज्ञापन


कुतुबखाना पुल का निर्माण शुरू हुए एक माह हो गया है, लेकिन अब तक दो पिलर की ही पाइलिंग का काम पूरा हो पाया है। कई बार काम रुका और चला। कुछ दिन पहले व्यापारियों ने पुल का विरोध किया। सेतु निगम तैयारी कर रहा था कि कोहाड़ापीर साइड से भी पुल निर्माण शुरू हो, लेकिन व्यापारियों ने दिवाली तक कोहाड़ापीर साइड से काम शुरू न करने की बात कही।
विज्ञापन

 अब दिवाली हो चुकी है, इसलिए दो दिन बाद कुतुबखाना पुल का निर्माण इंदिरानगर साइड से होगा। इसी के साथ कोहाड़ापीर साइड से भी काम शुरू किया जाएगा। सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर तक 51 पिलर खड़े करने हैं। समय कम बचा है। ऐसे में दो शिफ्टों में काम होगा। छह से सात पाइलिंग मशीनें लगाकर मिट्टी की जांच पूरी की जाएगी। जिला अस्पताल के सामने पिलर के लिए किए गए कट पर काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed