फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kurmi Kshatriya Mahasabha opened a front against the traders

Bareilly News: व्यापारियों के खिलाफ कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने खोला मोर्चा

Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kurmi Kshatriya Mahasabha opened a front against the traders
नवाबगंज। कस्बे के राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर किए गए जानलेवा हमले का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मिले व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर मंगलवार को कुर्मी क्षत्रिय महासभा भी सड़क पर उतर आई। महासभा के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में प्रदर्शन कर एसडीएम, सीओ के साथ ही कोतवाल को राजीव गुप्ता के खिलाफ शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष केपंसेन पटेल, महासचिव रघुवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कुर्मी क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता नारेवाजी करते हुए सबसे पहले कोतवाली पहुंचे और कोतवाल राहुल सिंह को एक शिकायती पत्र देकर राजीव गुप्ता पर पिछले पांच सालों से कुर्मी समाज के खिलाफ तरह तरह की पोस्टें डालकर क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। वहीं, कोतवाल ने उनका ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद महासभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम उदित पवार को भी शिकायती पत्र सौंपा। बाद में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे और सीओ गौरव सिंह को शिकायती पत्र देकर राजीव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन निर्भय गंगवार, विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश गंगवार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राममोहन गंगवार, युवा अधिवक्ता राजीव गंगवार, श्रीपाल गंगवार, महेंद्र गंगवार, कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तहसील उपाध्यक्ष नत्थू लाल आर्य, दुष्यंत गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नवाबगंज में आजकल जो सामाजिक और जातिगत विद्वेष फैलाने के मामले चल रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इनका पुरजोर विरोध करता हूं। शासन-प्रशासन से भी मेरा निवेदन है कि इस तरह की घटनाओं का संज्ञान लेकर जो दोषी हैं। उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई करें, जो गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस तरह के असामाजिक तत्वों का न ही मुझ से कोई वास्ता है न ही मैं इनका समर्थन करता हूं।
-डॉ. एमपी आर्य, विधायक, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed