{"_id":"686ecc04dab958ec38008485","slug":"kurmanchal-nagar-will-get-relief-from-waterlogging-ivri-road-will-shine-bareilly-news-c-4-bly1003-678548-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुर्मांचल नगर को जलभराव से मिलेगी राहत, आईवीआरआई रोड चमकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुर्मांचल नगर को जलभराव से मिलेगी राहत, आईवीआरआई रोड चमकेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुर्मांचल नगर को जल्द ही जलभराव से राहत मिलेगी। डेलापीर से आईवीआरआई जाने वाला रोड चमकेगा। पंद्रहवें वित्त आयोग की संस्तुतियों और अवस्थापना निधि से प्राप्त 103 करोड़ रुपये के बजट से नगर निगम शहर के विकास को रफ्तार देगा। नए कार्यों में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दस करोड़ रुपये से आवासीय योजना पर काम होगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से कुर्मांचल नगर में नाले का निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में सड़कों पर 60 करोड़ रुपये, पेयजल व्यवस्था 20 करोड़ रुपये और कूड़ा निस्तारण के कार्यों पर 23 करोड़ रुपये खर्च करने की सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि रामपुर गार्डन में कर्मचारी और अधिकारी वर्षों पुराने सरकारी आवासों में रहते हैं, बार-बार मरम्मत पर खर्च हो रहा है। इन आवासों को तुड़वाकर नया आवासीय कांप्लेक्स बनाने के लिए दस करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय का प्रावधान किया गया है। इसके लिए एक करोड़ रुपये आरक्षित किया गया है। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानुप्रकाश आदि ने भाग लिया।
ये काम भी होंगे
पांच मलिन बस्तियों में सीवर, पेयजल और सड़कों के साथ जल निकासी के लिए नालों और नालियों का निर्माण होगा। सुभाषनगर पुलिया के दोनों ओर नाला कवर्ड होगा। मुंशीनगर, सिठौरा, बाकरगंज, सीबीगंज, रहपुरा चौधरी वार्डों के पिछड़े इलाकों में सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। पेयजल व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए 12 मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। एक की लागत 12 लाख होगी।
विज्ञापन
वर्जन-
अवस्थापना निधि और राज्य सरकार के अनुदान से 103 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। जल्दी ही बड़ी संख्या में नए विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।- उमेश गौतम, महापौर