फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kuli injured by shock

हरूनगला और किला में दो संविदा बिजली कर्मी करंट से झुलसे

Fri, 21 Oct 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
kuli injured by shock
बरेली। जिम्मेदारों अफसरों की लापरवाही से पावर कॉरपोरेशन के दो संविदा कर्मचारियों की जान पर बन आई है। कुली के पद पर कार्यरत इन कर्मचारियों को बगैर सुरक्षा उपकरणों के हरूनगला और किला में लाइनमैन बनाकर खंभों पर चढ़ा दिया। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी निवासी सनी यादव हरूनगला सब स्टेशन पर संविदा पर कुली हैं। बुधवार को बीसलपुर रोड पर 11 केवी लाइन पर काम करने के लिए शट डाउन लिया गया था। बताते हैं कि जिस जगह काम होना था, वहीं पास से 11 केवी की एक और लाइन गुजर रही है। इसमें उस वक्त बिजली चालू थी। अकुशल श्रमिक होने के बावजूद सनी को लाइनमैन बनाकर बिना किसी सुरक्षा के खंभे पर चढ़ा दिया गया। काम करते वक्त उनका हाथ 11 केवी की दूसरी लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से तेज धमाके के साथ सनी नीचे आ गिरे और झुलसने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बृहस्पतिवार दोपहर किला क्षेत्र में हुई। यहां फाल्ट की शिकायत आने पर उसे दूर करने के लिए जिम्मेदारों ने बगैर शट डाउन लिए ही कुली राहुल को लाइनमैन बनाकर भेज दिया। जैसे ही वह फाल्ट दूर करने के लिए बिना सेफ्टी बेल्ट और दस्ताने पहने पोल पर चढ़े तो करंट से झुलसकर नीचे आ गिरे। गंभीर हालत में राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं खुला था पीएफ खाता, आननफानन खुलवाया
गंभीर रूप से घायल सनी यादव के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जब स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके कर्मचारी भविष्य निधि खाते के बारे में जब पूछा तो पता चला कि उनका पीएफ खाता भी नहीं खुला है। जब मामले की जानकारी अफसरों को हुई तो उन्होंने आउट सोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिए। इसके बाद आननफानन उनका पीएफ खाता खुलवाया गया।

ये है कुली का काम
कुली अकुशल श्रमिक का पद है। कुली से कोई तकनीकी काम नहीं लिया जा सकता है। इनका काम लाइनमैन के लिए सीढ़ी उठाना और लगाना है।
हरूनगला में जिस लाइन का शट डाउन मांगा गया था, उस पर दे दिया गया था, लेकिन नजदीक से गुजर रही 11 केवी की दूसरी लाइन के संपर्क में आने की वजह संविदा कर्मी झुलस गया। किला रोड पर फाल्ट दूर करने के लिए अनुभवहीन कर्मचारी को नहीं भेजना नहीं चाहिए था। ठेका कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करे जिससे किसी कर्मचारी की जान खतरे में पड़े। अकुशल श्रमिकों से तकनीकी काम न कराया जाए। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed